कई किसानों की फसल बर्बाद, पीड़ितों को मिले मुआवजा : भाकियू

नाथनगर ब्लाक परिसर में गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट)के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 08:03 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 08:03 PM (IST)
कई किसानों की फसल बर्बाद, पीड़ितों को मिले मुआवजा : भाकियू
कई किसानों की फसल बर्बाद, पीड़ितों को मिले मुआवजा : भाकियू

संतकबीरनगर : नाथनगर ब्लाक परिसर में गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट)के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में विभिन्न बिदुओं पर विमर्श किया गया। इसके बाद डीएम को संबोधित पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सहायक विकास अधिकारी(पंचायत) विश्राम प्रसाद को सौंपा गया।

भाकियू कार्यकर्ताओं ने कहा कि बारिश, आंधी व बाढ़ से कई किसानों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। इसका मुआवजा दिया जाए। कोरोना संकट को देखते हुए बिजली बिल माफ किया जाए। सरसों, चना, मंसूर आदि का बीज मुफ्त में दिया जाए। किसानों को उचित दर पर बिना जिक के खाद दिलाया जाए। नाथनगर ब्लाक क्षेत्र के सभी गांवों में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इसलिए दवा का छिड़काव कराया जाए। बैठक में भाकियू के रामदरश यादव, हृदयराम यादव, रामतिलक यादव, सुग्रीव चौधरी, मुनीराम यादव, देवानंद चौधरी, रामनाथ प्रजापति, राजमन चौधरी, अरविद कुमार, शिवनाथ गौड़, रामफूल, राममिलन, पूर्णमासी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी