कोरोना संक्रमित दो लोगों की अस्पताल में मौत

कोरोना संक्रमित दो लोगों की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 07:28 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 07:28 PM (IST)
कोरोना संक्रमित दो लोगों की अस्पताल में मौत
कोरोना संक्रमित दो लोगों की अस्पताल में मौत

संत कबीरनगर : कोरोना संक्रमित दो लोगों की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई, जबकि जांच में और आठ नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। आठ पॉजिटिव मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। मौत और बढ़ते पॉजिटिव मरीजों की संख्या से लोगों में भय बना हुआ है।

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मोहन झा ने बताया कि सेमरियावां ब्लाक के दानोकुइयां गांव के निवासी कोरोना संक्रमित 80 वर्षीय मो. उमर की बस्ती जनपद के कैली हास्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई। नाथनगर ब्लाक के महुलीखास गांव की निवासी 55 वर्षीय सुमित्रा देवी पत्नी अवधेश दिल की मरीज थीं। उनका उपचार कुछ दिनों से लखनऊ स्थित एक निजी हास्पिटल में चल रहा था। वहां पर 23 सितंबर को हुई जांच में वे कोरोना पॉजिटिव निकली थीं। जांच के कुछ घंटे बाद ही उनकी मौत हो गई। गुरुवार को 1577 नमूनों की रिपोर्ट आई है। इसमें 1569 निगेटिव और आठ नये कोरोना पॉजिटिव मरीज शामिल हैं। अब तक 98978 नमूनों की जांच हो चुकी है। इसमें 91697 निगेटिव और 2468 लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। अब तक 35 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। वहीं 2300 पॉजिटिव मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 133 पॉजिटिव मरीजों का उपचार चल रहा है।

chat bot
आपका साथी