कोरोना से एक और व्यक्ति की अस्पताल में मौत

कोरोना संक्रमित एक और व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 09:42 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 09:42 PM (IST)
कोरोना से एक और व्यक्ति की अस्पताल में मौत
कोरोना से एक और व्यक्ति की अस्पताल में मौत

संत कबीरनगर : कोरोना संक्रमित एक और व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई। जांच में 11 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जबकि 13 पॉजिटिव मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। मौत और पॉजिटिव मरीजों की बढ़ती संख्या से लोगों में कोरोना के प्रति भय व्याप्त है।

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मोहन झा ने बताया कि बेलहरकलां ब्लाक के इंदरपुर गांव के निवासी 40 वर्षीय हरि प्रसाद सिंह के दोनों फेफड़े खराब हो गए थे। उनका काफी समय से जिला अस्पताल-बस्ती में उपचार चल रहा था। जांच कराने पर वे कोरोना पॉजिटिव निकले थे। उपचार के दौरान वहां पर उनकी मौत हो गई। शुक्रवार को 1709 नमूनों की रिपोर्ट आई है। इसमें 1698 निगेटिव और 11 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज शामिल हैं। अब तक 100687 नमूनों की जांच हो चुकी है। इसमें 93395 निगेटिव और 2479 लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। अब तक 36 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। वहीं 2313 पॉजिटिव मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 130 पॉजिटिव मरीजों का उपचार चल रहा है।

chat bot
आपका साथी