भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, दो घायल

डुहियाखुर्द में रविवार को शाम के लगभग चार बजे भूमि विवाद में पट्टीदारों में मारपीट हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 06:59 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 06:59 PM (IST)
भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, दो घायल
भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, दो घायल

संत कबीरनगर : धनघटा थानाक्षेत्र के डुहियाखुर्द में रविवार को शाम के लगभग चार बजे भूमि विवाद में पट्टीदारों में मारपीट हुई। इस घटना में दो महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं।

प्रथम पक्ष की रामशिला पत्नी ब्रह्मानंद का आरोप है कि उसे विपक्षी अपशब्द कह रहे थे। विरोध करने पर उसे मारने के लिए लाठी डंडा लेकर दौड़ पड़े। मेरे सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उधर विपक्षी सुधरा देवी पत्नी दुर्गा प्रसाद का कहना है कि उसके गौशाला के पास प्रथम पक्ष के लोग अवैध रूप से कब्जा कर रहे थे। विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो गए। थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि तहरीर के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी