सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रामा यादव पर मुकदमा दर्ज

संतकबीर नगर उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष को जान से मारने की धमकी देने के मामले में महुली पुलिस ने सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रामा यादव के खिलाफ सोमवार को मुकदमा दर्ज किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 10:49 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 10:49 PM (IST)
सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रामा यादव पर मुकदमा दर्ज
सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रामा यादव पर मुकदमा दर्ज

संतकबीर नगर: उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष को जान से मारने की धमकी देने के मामले में महुली पुलिस ने सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रामा यादव के खिलाफ सोमवार को मुकदमा दर्ज किया। कर्मचारी संगठनों के जिलाध्यक्षों ने पुलिस पर मामले का अल्पीकरण करने का आरोप लगाया और आरोपित के खिलाफ धारा बढ़ाने की मांग की।

नाथनगर ब्लाक में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने थाने में दी गई तहरीर में लिखा है कि सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रामा यादव उनसे गोरखपुर में मरे एक व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए दबाव डाल रहे थे। गोरखपुर में मरने वाले का मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने से मना करने पर युवजन सभा के जिलाध्यक्ष बौखला गए और सोमवार को दोपहर में मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी। नाथनगर ब्लाक में पहुंचने पर अंजाम भुगतने को कहा। युवजन सभा के जिलाध्यक्ष ने इसके पहले भी कई बार नाथनगर ब्लाक के कर्मियों को डराते-धमकाते रहे हैं। महुली पुलिस को कई बार की धमकी को ध्यान में रखकर सरकारी कार्य में बाधा डालने की धारा में केस दर्ज करना चाहिए था लेकिन पुलिस ने घटना का अल्पीकरण कर दिया।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष शक्ति विकास उपाध्याय ने कहा कि सरकारी कार्य में बाधा डालने की धारा नहीं बढ़ाई गई तो सभी विभागों के कर्मचारी कार्य का बहिष्कार करके वृहद आंदोलन के लिए विवश होंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी पुलिस और प्रशासन की होगी। युवजन सभा के जिलाध्यक्ष के दबाव के बाद भी कर्मचारी के नियम विरुद्ध कार्य न करने पर जान-माल की धमकी देना निदनीय है। दोषी नेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

chat bot
आपका साथी