123 करोड़ में बनकर तैयार हुआ जिला कारागार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नवनिर्मित जिला कारागार का जल्द करेंगे लोकार्पण

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Jul 2021 07:38 PM (IST) Updated:Thu, 15 Jul 2021 07:38 PM (IST)
123 करोड़ में बनकर तैयार हुआ जिला कारागार
123 करोड़ में बनकर तैयार हुआ जिला कारागार

संतकबीर नगर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खलीलाबाद तहसील क्षेत्र के बनकटिया गांव में 123 करोड़ रुपये में बने नवनिर्मित जिला कारागार का जल्द लोकार्पण करेंगे। कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं-लखनऊ ने नवनिर्मित जिला कारागार के बारे में सात दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी है। जिला प्रशासन रिपोर्ट तैयार कर रहा है। कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम इसे जल्द हैंडओवर करने वाली है। माना जा रहा है कि इस रिपोर्ट के मिल जाने के बाद शासन स्तर से इसके लिए तिथि तय कर दी जाएगी।

कैदियों के लिए अलग-अलग क्षमता वाले बने हैं बैरक

नवनिर्मित जिला कारागार में कैदियों के लिए अलग-अलग क्षमता वाले बैरक बनाए गए हैं। इसमें 120 क्षमता का एक, 60 क्षमता वाला दो, 30 कैदियों को रखने की क्षमता वाला दो बैरक शामिल हैं। काफी खतरनाक माने जाने वाले कैदियों के लिए 10-10 क्षमता वाले दो बैरक बनाए गए हैं। इसके अलावा बड़े आपराधिक गतिविधियों वाले कैदियों के लिए एक अलग बैरक बनाया गया है। वीडियो कांफ्रेसिग के जरिए जानेंगे कैदियों की गतिविधि

न्यायिक अधिकारियों के टाइप वन-तीन आवास, अन्य अधिकारियों के लिए टाइप टू-150 आवास, लिपिक वर्ग के लिए टाइप थ्री-14 आवास, चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के लिए टाइप फोर-तीन आवास के अलावा कम्युनिटी सेंटर-एक, वीडियो कांफ्रेंसिग के लिए एक बड़ा हाल तैयार किया गया है। शासन स्तर के अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए इस जिला कारागार की सुरक्षा व्यवस्था के अलावा कैदियों की गतिविधि के बारे में जानकारी लेंगे। पाठशाला के जरिए कैदियों के जीवन में लाएंगे बदलाव

कैदी आपराधिक गतिविधियों को छोड़कर मुख्य धारा में शामिल हो जाएं, इसके लिए जिला कारागार में महिला और पुरुष कैदियों के लिए अलग-अलग पाठशाला आयोजित की जाएगी। विशेषज्ञ उन्हें सामाजिक कर्तव्य, पारिवारिक दायित्व, देश और समाज के प्रति कर्तव्य सहित अन्य बिदुओं पर जानकारी देंगे। इन्हें शिक्षित कर सभ्य मानव बनाने और इनके जीवन में बदलाव लाने की पहल की जाएगी। जिला कारागार के समस्त कार्य पूर्ण हो चुके हैं। कार्यदायी संस्था जल्द इसे हैंडओवर करने वाली है। शासन को शीघ्र ही रिपोर्ट भेज दी जाएगी। कारागार आधुनिक सुविधाओं से युक्त है। उम्मीद है कि जल्द ही मुख्यमंत्री जी इसका लोकार्पण करें। प्रशासन तैयारी पूरी करने में जुटा है।

दिव्या मित्तल, डीएम

chat bot
आपका साथी