श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

संतकबीर नगर श्रावण माह के दूसरे सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की ह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 11:10 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 11:10 PM (IST)
श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

संतकबीर नगर : श्रावण माह के दूसरे सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की होड़ लगी रही। हर-हर महादेव के नारों से मंदिर परिसर गुंजते रहे। भक्तों ने ओम नम: शिवाय, देवाधिदेव नमो, बम-बम भोले, बोल-बम आदि के नारे लगाते हुए जल चढ़ाया।

प्राचीन बाबा तामेश्वरनाथ धाम पर स्थित मंदिर पर जलाभिषेक व पूजन-अर्चन का सिलसिला भोर से ही आरंभ हो गया था। मंदिर में जलाभिषेक के साथ अन्य मंदिरों खासकर माता पार्वती के मंदिर में विधिविधान से पूजन हुआ। भजन-कीर्तन करते हुए भगवान भोलेनाथ का गुणगान हुआ। संक्रमण से बचाव के लिए बारी-बारी से भक्तों को भेजा गया। यहां परंपरागत रूप से पुजन अर्चन करने वाले गोस्वामी वशंजों ने सबसे पहले पूजा किया। घंटे व घड़ियाल पूरे दिन बजते रहे। प्रशासनिक व्यवस्था भी चुस्त रही। कैमरे से पल-पल की के गतिविधियों की निगरानी होती रही।

शहर के समय माता मंदिर में भक्तों ने पूजा की। देवी दर्शन के साथ परिसर में स्थिति शिवलिग पर जल चढ़ाकर आराधना हुई। श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर, हनुमान गढ़ी मंदिर, हनुमान मंदिर, शिव मंदिर स्टेशनपुरवा, मडया, जूनियर हाईस्कूल शिव मंदिर, पाटेश्वरी मंदिर, दुर्गा मंदिर बरदहिया, मगहर, भुजैनी, बड़गो आदि स्थानों पर पूजन किया गया। कुबेरनाथ मंदिर, महादेव बाबा डिगेश्वरनाथ धाम, कोपेश्वरनाथ कोपिया, बैजूनाथ धाम बसवारी गांव, कंकडेश्वरनाथ, अंगेश्वरनाथ, मुहम्मदपुर रामजानकी शिव मंदिर, सिद्धेश्वरनाथ भगता, पिडिया शिव मंदिर, नाथनगर शिवमंदिर आदि स्थानों पर जलाभिषेक हुआ। गायत्री शक्तिपीठ खलीलाबाद में शारीरिक दूरी बनाकर पूजन हुआ। शिवचर्चा करके त्रिदेव की महिमा का गुणगान किया। चुरेब संवाददाता के अनुसार मीरगंज शिव मंदिर, पचपोखरी शिव मंदिर पर भक्तों ने मास्क लगाकर जलाभिषेक किया।

-------------

मेला न लगने से सूना पड़ा परिसर

- तामेश्वरनाथ धाम में सजी दुकानों पर लोगों ने जरूरत के मुताबिक खरीदारी की। परिसर में इस बार मेला न लगने से सूनापन दिख रहा है। फूल-माला, पूजा, पाठ की सामग्री, प्रसाद, धार्मिक पुस्तकें, लौह व लकड़ी के समान, मिष्ठान, गट्टा, खुरमा, वस्त्र व सुहाग के सामग्री की कुछ ही दुकानें यहां लगी हैं।

chat bot
आपका साथी