समस्याओं को लेकर आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस समय देश में जमाखोरी बढ़ रही है। हाल ही में पास हुआ कृषि बिल देश की पूरी अर्थव्यवस्था के लिए घातक है। इस बिल ने पूंजीपतियों को कृषि उपज की जमाखोरी की खुली छूट दे दी है जिसका सीधा शिकार किसान हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 10:41 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 10:41 PM (IST)
समस्याओं को लेकर आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
समस्याओं को लेकर आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

संतकबीर नगर : आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस समय देश में जमाखोरी बढ़ रही है। हाल ही में पास हुआ कृषि बिल देश की पूरी अर्थव्यवस्था के लिए घातक है। इस बिल ने पूंजीपतियों को कृषि उपज की जमाखोरी की खुली छूट दे दी है, जिसका सीधा शिकार किसान हुआ है। जिला महासचिव आलोक श्रीवास्तव, सौमेंद्र प्रताप श्रीवास्तव, अजय कुमार चौधरी, राम गोपाल तिवारी, सुधीर सिंह, दुर्विजय यादव, अमित प्रताप, पंकज शर्मा बालेन्द्र राय आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी