प्रवासी मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

मुंबई से अपनी बेटी के साथ घर आये एक 52 वर्षीय प्रवासी मजदूर की सोमवार की सुबह इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 06:05 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 06:05 PM (IST)
प्रवासी मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
प्रवासी मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

संत कबीरनगर : महुली थाना क्षेत्र के बेल्डूहा गांव निवासी तीन दिन पूर्व मुंबई से अपनी बेटी के साथ घर आये एक 52 वर्षीय प्रवासी मजदूर की सोमवार की सुबह इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई। गांव में मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग के साथ ही प्रशासन को मामले की जानकारी दी। बाद में परिजनों को शव दाह संस्कार के लिए सौंप दिया।

52 वर्षीय हरिराम तीस मई को अपनी 25 वर्षीय बेटी सोनी के साथ मुंबई से घर आते थे। ग्रामीणों ने बताया कि हरिराम घर आने के बाद से ही पेट में गैस बनने से परेशान थे। रविवार को भी उनका पेट फूल गया था। सोमवार की भोर मे गैस बनने के कारण उनका पेट फूल गया था। हरिराम को इलाज के लिए ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। उनकी मौत से पत्नी, पुत्र और पुत्री का रो-रो कर बुरा हाल है। मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। कोई कोरोना से तो कोई गैस से मौत होने की बात कह रहा है। थानेदार प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि हरिराम में कोरोना का लक्षण नहीं मिला, जिसके कारण शव परिजनों को दाह संस्कार के लिए सौंप दिया गया है।

chat bot
आपका साथी