गन्ने के खेत में पेड़ से बंधी मिली गाय व बछड़ा

भूख व प्यास से तड़प रहे थे गोवंश गोवध की आशंका

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 10:53 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 10:53 PM (IST)
गन्ने के खेत में पेड़ से बंधी मिली गाय व बछड़ा
गन्ने के खेत में पेड़ से बंधी मिली गाय व बछड़ा

संतकबीर नगर: कोतवाली खलीलाबाद के पिपरा कला गांव में गन्ने के खेत में स्थित पेड़ से बांधकर रखी गई गाय और बछड़ा बरामद हुआ है। दोनों पशुओं का हाल देखकर ऐसा लग रहा था इन्हें कम से कम तीन दिन से भूखा-प्यासा रखा गया था। पुलिस बरामद गोवंश को किसी पशुपालक की सुपुर्दगी में देने का प्रयास कर रही है ।

गांव के कुछ लोग खेतों से गुजर रहे थे कि उन्हें पशुओं के चीखने की आवाज आई। आसपास देखा तो कुछ नहीं दिखा। बाद में ध्यान देने पर पता चला कि गन्ने के खेत से आवाज आ रही है। लोग जब अंदर गए तो देखा कि गन्ने के खेत के बीच में स्थित एक पेड़ से गाय और बछड़ा बांधे गए हैं। दोनों बुरी तरह से परेशान दिखे। भूख-प्यास से दोनों तड़प रहे थे। इसकी सूचना ग्रामीणों को दी तो गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। गोवंश को देखकर ऐसा लग रहा था कि दोनों का वध करने के लिए तस्कर उन्हें गन्ने के बीच में छुपाए थे। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे कांटे चौकी के प्रभारी बलराम पांडेय ने पशुओं को अपने कब्जे में लेकर इसकी जानकारी अपने अधिकारियों को दी। पुलिस दोनों पशुओं को किसी किसान को देने की तैयारी में जुटी है। महिलाओं को पीटने पर चार नामजद

संतकबीर नगर: पुलिस ने शनिवार को आम तोड़ने के विवाद में महिलाओं को पीटने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

रेरुआ गांव के पल्टू यादव ने तहरीर में लिखा है कि बीते आठ जून को दिन में आम तोड़ने को लेकर विवाद हो गया था। गांव के संजय,धीरेंद्र, गोविद सहित छह लोग उनके दरवाजे पर आ गए और गाली देने लगे। विरोध करने पर मुझे पीटा। बीच-बचाव को आई उनके घर की ज्ञांती व कुसुम को भी पीटकर घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तीन नामजद समेत चार पर मामला दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी