देश और नागरिकों के विकास के लिए जनसंख्या पर नियंत्रण जरूरी

बघौली के नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख के आवास पर जिलाध्यक्ष ने कही यह बात

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Jul 2021 11:05 PM (IST) Updated:Sun, 11 Jul 2021 11:05 PM (IST)
देश और नागरिकों के विकास के लिए जनसंख्या पर नियंत्रण जरूरी
देश और नागरिकों के विकास के लिए जनसंख्या पर नियंत्रण जरूरी

संतकबीर नगर: भाजपा के जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव ने कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल सभी के हित में हैं। देश और नागरिकों के विकास के लिए जनसंख्या पर प्रभावी नियंत्रण जरूरी है। सीएम ने इसके लिए नीति का एलान करके सराहनीय कार्य किया है। यह सभी के हित में है। इससे विकास को गति मिलेगी।

भाजपा के जिलाध्यक्ष बघौली में नवनियुक्त ब्लाक प्रमुख सरिता सिंह सैंथवार के आवास पर रविवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण की नीति पर खरा उतरने वाले परिवार को सरकारी नौकरी में रियायत मिलेगी। मुफ्त चिकित्सा सेवा का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही वेतन में वृद्धि के साथ ही अन्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। भाजपा के जिला मंत्री विवेकानंद वर्मा, योगेंद्र प्रताप सिंह, गुड्डू सिंह, भीम राय, हेमेंत, श्याम बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे। जनसंख्या नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री की पहल प्रशंसनीय: राकेश

हिदू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष राकेश पाठक ने कहा कि उनका संगठन एक साल पूर्व जनसंख्या पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कानून बनाने की मांग करता रहा। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संगठन की इस मांग पर प्रशंसनीय पहल की। पूरे विश्व की आबादी लगभग साढ़े सात अरब है। इसमें इस देश की जनसंख्या 135 करोड़ है। आबादी के मामले में यह देश विश्व में दूसरे स्थान पर है। यही स्थिति रही तो उनका देश चीन को पीछे छोड़कर प्रथम स्थान पर आ सकता है। तमाम लोग रोटी, शिक्षा, मकान, स्वास्थ्य सहित अन्य सुविधाओं के लिए सरकार पर निर्भर रहते हैं। जनसंख्या को नियंत्रित करने पर लोगों को जरूरी सुविधाएं प्रदान की जा सकती हैं। इससे देश और समाज का अपेक्षित विकास हो सकेगा।

chat bot
आपका साथी