कंटेनमेंट जोन बरदहिया बाजार और बंजरिया में चला सफाई अभियान

संतकबीर नगर नगरपालिका परिषद खलीलाबाद का शनिवार को कंटेनमेंट जोन बने शहर के बरदहिया और बंजरिया मोहल्ले में विशेष अभियान चला। कर्मियों ने यहां सफाई करके कीटनाशक का छिड़काव किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 11:03 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 11:03 PM (IST)
कंटेनमेंट जोन बरदहिया बाजार और बंजरिया में चला सफाई अभियान
कंटेनमेंट जोन बरदहिया बाजार और बंजरिया में चला सफाई अभियान

संतकबीर नगर : नगरपालिका परिषद खलीलाबाद का शनिवार को कंटेनमेंट जोन बने शहर के बरदहिया और बंजरिया मोहल्ले में विशेष अभियान चला। कर्मियों ने यहां सफाई करके कीटनाशक का छिड़काव किया। इसके साथ ही नागरिकों से स्वच्छता अपनाने व सफाई व्यवस्था बनाएं रखने व घरों में रहने की अपील की गई।

इन दोनों जगहों पर अलग-अलग टीमों ने सफाई करके सैनिटाइज किया। गोला बाजार उत्तरी, पुरानी तहसील, मोतीनगर, बरईटोला आदि स्थानों पर भी नाले की सफाई, कूड़े-कचरे का निस्तारण किया गया। अधिशासी अधिकारी बीना सिंह ने मोहल्ले में पहुंचकर जानकारी ली। नागरिकों को बचाव के उपाय पर अमल करने को जागरूक किया गया। लोगों से घरों में रहने की अपील की गई।

--------

नाली की सफाई नहीं, संक्रामक रोग फैलने का खतरा

संतकबीर नगर: धनघटा तहसील क्षेत्र के पौली गांव में जलनिकासी के लिए बनी नाली की सफाई नहीं होने के कारण स्कूल के पास गंदा पानी बह रहा है। इससे गांव में संक्रामक रोग फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया है।

प्राथमिक विद्यालय के पास से होकर बनी नाली जाम हो जाने से पानी उफनाकर सड़क पर बह रहा है। गांव निवासी जब्बार, शकील अहमद ,मुस्तकीम, मुबारक अली, कलीम, हनीफ आदि ने कहा कि नाली की सफाई पिछले दो वर्षों में एक बार भी नहीं की गई। नाली को एक व्यक्ति के खेत में गिरा दिया गया है। खेत का मालिक अपने नुकसान से बचने के लिए नाली को रोक दिए हैं। बीडीओ महाबीर प्रसाद सिंह ने कहा कि किसी के निजी खेत में नाली का पानी नहीं गिराया जा सकता है। समस्या की जानकारी लेकर वह जल्द समाधान करवाएंगे।

chat bot
आपका साथी