कार्यशाला में कांग्रेस कार्यकताओं को दिए गए टिप्स

बूथों पर मुस्तैदी चौपालों पर बहस को बताया जीत का मंत्र देश के विकास में कांग्रेस के योगदान पर हुई चर्चा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 11:29 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 11:29 PM (IST)
कार्यशाला में कांग्रेस कार्यकताओं को दिए गए टिप्स
कार्यशाला में कांग्रेस कार्यकताओं को दिए गए टिप्स

जागरण संवाददाता, संतकबीर नगर : खलीलाबाद शहर के एक इंटर कालेज में शनिवार को आयोजित कांग्रेस की कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। 'प्रशिक्षण से पराक्रम' नाम से आयोजित कार्यशाला में पार्टी के न्याय पंचायत अध्यक्षों, ब्लाक अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों एवं सभी विधानसभा अध्यक्षों को 2022 के चुनाव में सफलता के टिप्स दिए गए।

मुख्य प्रशिक्षक विष्णु शर्मा एडवोकेट ने कहा कि कांग्रेस ने समाज को एकता के सूत्र में बांधकर तरक्की के मुकाम तक पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने कांग्रेस के स्थापना के इतिहास और आजादी के बाद राष्ट्र निर्माण में योगदान, विषय पर चर्चा की और कार्यकर्ताओं से हर मुद्दों पर विपक्षियों के सवालों का जवाब देने के लिए तैयार रहने को कहा। बूथों पर मुस्तैदी और दल की नीतियों पर चर्चा को जीत का मंत्र बताया। सुबह नौ बजे से आरंभ हुई कार्यशाला के प्रथम सत्र में कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन, द्वितीय सत्र में अभय कांग्रेस, तृतीय सत्र में आरएसएस व भाजपा की बात, चतुर्थ सत्र में सोशल मीडिया प्रबंधन, पंचम सत्र में किसने बिगाड़ा उत्तर प्रदेश का सत्र चला। प्रशिक्षक शिवजी कन्नौजिया ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश को जाति-धर्म में बांटकर नफरत फैलाने का कार्य किया है। इसे लेकर लोगों को सजग करने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है। जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडेय ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में महंगाई चरम पर है, लेकिन भाजपाई सिर्फ अपनी पीठ थपथपाने में मस्त हैं। उनको जनता के दुख-दर्द से कोई सरोकार नहीं है। इस मौके पर हर्ष विधीरे, गिरीश संत यादव, दिलशाद अफसर, नजीर, मीनू सिंह, भुवनेश्वर भारती, गुड्डू उपाध्याय, चमन सिंह, बिट्टू सिंह, राजू गौड़, दीपक शर्मा, शशी शर्मा, मो. मुर्सलीन, विजय शुक्ल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी