राहुल व प्रियंका को हिरासत में लेने पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन

पुलिस लाइन में बैठाए गए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को देर शाम किया रिहा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Oct 2021 12:10 AM (IST) Updated:Thu, 07 Oct 2021 12:10 AM (IST)
राहुल व प्रियंका को हिरासत में लेने पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन
राहुल व प्रियंका को हिरासत में लेने पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन

संतकबीर नगर : लखीमपुर खीरी कांड के मृतक किसानों के परिवार से मिलने के पूर्व राहुल और प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने के मामले को लेकर बुधवार को कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद्र पाण्डेय के नेतृत्व में कांग्रेसी कलेक्ट्रेट को घेरने के लिए निकले। इसी बीच पुलिस को इसकी भनक लग गई। मेंहदावल चौराहे पर काफिले को रोक लिया गया। इस पर नारेबाजी करते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ता भूमि पर बैठ गए।

पुलिस ने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ताओं को घसीटकर गाड़ी में बैठा लिया। इस दरम्यान कुछ कांग्रेसियों को चोटें भी आईं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के सिपाही मुख्यमंत्री से डरने वाले नहीं हैं। पुलिस के दम पर किसानों की आवाज दबाई जा रही है। प्रियंका गांधी को तीन दिन से हिरासत में लेना प्रमाणित करता है कि देश और प्रदेश की सरकार राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से डरी हुई है। जब तक मृतक किसानों के पीड़ित परिवार के साथ न्याय नहीं होगा और प्रियंका गांधी को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। पुलिस ने जिला उपाध्यक्ष दिलशाद अफसर, शांति देवी, महेंद्र कन्नौजिया, नीलम चतुर्वेदी, विजय कुमार शुक्ला, अजय सिंह, सुनील कुमार पाण्डेय, अमिरुल्लाह, मो. नजीर अंसारी, पंकज राव, नमन सिंह, भुनेश्वर भारती, संजय तिवारी, अयाजुल हक, चंद्रमणि त्रिपाठी, राजन श्रीवास्तव, अब्दुल्लाह, निसार अहमद, सतीश साहनी, सुग्रीव पासवान, परशुराम सिंह, संजय पाठक, जीतन प्रसाद निषाद, अख्तर रिहान, परवे•ा अज्जू खान, गुड्डू भैया, बिट्टू सिंह, नरोत्तम पांडे, लक्ष्मीकांत शुक्ल सहित अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन गई। इन्हें देर शाम रिहा कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी