प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए कांग्रेस करेगी सेवा सत्याग्रह

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए पार्टी सेवा सत्याग्रह शुरू कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 11:52 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 11:52 PM (IST)
प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए कांग्रेस करेगी सेवा सत्याग्रह
प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए कांग्रेस करेगी सेवा सत्याग्रह

संत कबीरनगर : प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए पार्टी सेवा सत्याग्रह शुरू कर रही है। इस अभियान की थीम है, सेवा की होगी विजय, हम सबमें लल्लू अजय। यह जानकारी जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडेय ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित पत्रकारों से बातचीत में दी।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता अजय लल्लू मजदूरों का भाई, के नारे के साथ जरूरतमंदों को भोजन वितरित करेंगे।  लोगों की मदद करने के चलते प्रदेश सरकार उन्हें जेल में डाल दी है, लेकिन सरकार हमारे सेवा कार्य को नहीं रोक सकती है। उन्होंने कहा कि पार्टी का हर एक कार्यकर्ता जरूरतमंदों की मदद कर रहा है। इस मौके पर सुनील कुमार पांडेय, अजय सिंह सैथवार, चमन सिंह, अभी कुमार, विजय गुप्त मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी