न्याय पंचायत स्तर पर कमेटी गठित करेगी कांग्रेस

आगामी विधानसभा की तैयारी में पूरी तरह से जुट गई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 09:17 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 09:17 PM (IST)
न्याय पंचायत स्तर पर कमेटी गठित करेगी कांग्रेस
न्याय पंचायत स्तर पर कमेटी गठित करेगी कांग्रेस

संतकबीर नगर : कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने कहा कि पार्टी प्रियंका गांधी के नेतृत्व में आगामी विधानसभा की तैयारी में पूरी तरह से जुट गई है। पार्टी न्याय पंचायत स्तर पर अपना संगठन मजबूत करने के लिए कमेटी गठित करेगी। इसकी जिम्मेदारी वरिष्ठ पदाधिकारियों को सौंपी जा रही है। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से ऊब चुकी है। सपा और बसपा की नीतियों से आजिज जनता अब कांग्रेस के हाथों को मजबूत बनाने का मन बना चुकी है।

राष्ट्रीय सचिव सोमवार को जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी का गांव स्तर पर विस्तार करने के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से मजबूती से जुटना होगा। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारी करने की जरूरत है। प्रदेश में 2022 का चुनाव हम कार्यकर्ताओं की बदौलत लड़ेंगे। सभी पदाधिकारी न्याय पंचायत कमेटी गठन करके ग्राम पंचायत कमेटी का गठन जल्द से जल्द कर लें। ग्राम पंचायत स्तर पर सदस्यता अभियान पर भी जोर दिया जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना पीड़ित मरीजों की पहचान करके पार्टी नेतृत्व को सूचित करें, ऐसे लोगों के पास प्रदेश कार्यालय से दवा की व्यवस्था कराई जाएगी। आज प्रदेश में लूट, हत्या, डकैती जैसी घटनाएं हो रही हैं और सरकार इसे रोकने पर पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। थाने पर जाने वाले पीड़ित को न्याय नहीं मिल रहा है। इस सरकार से जनता का मन पूरी तरह से ऊब चुका है। आने वाले समय में जनता इसका जवाब देकर कांग्रेस की सरकार बनाने का काम करेंगी। प्रदेश महाचसचिव विश्वविजय सिंह व जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडेय ने कहा कि न्याय पंचायत कमेटी का गठन तेजी से चल रहा है। कुछ ब्लाकों के न्याय पंचायत कमेटियों का गठन हो चुका है। अब कार्यकर्ता ग्राम पंचायत कमेटी के गठन का कार्य करेंगे। मौके पर एक दर्जन लोगों ने पार्टी की सदस्यता लिया। बैठक में विपिन तिवारी, महेंद्र कन्नौजिया शांति देवी, दिलशाद अफसर, विजय कुमार शुक्ला, अजय सिंह, सुनील कुमार पांडेय, मीनू सिंह, जमाल अहमद, परवे•ा खान, सौरभ सिंह, नीरज राय, प्रशांत सिंह, पुनीत तिवारी, अमित राय मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी