प्रवासियों के लिए कांग्रेस की महारसोई का शुरू

कांग्रेस सेवा सत्याग्रह के तहत  महानगरों से वापस आए प्रवासी मजदूरों और गरीबों के लिए महा रसोई का आरंभ करवाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Jun 2020 01:25 AM (IST) Updated:Sun, 07 Jun 2020 01:25 AM (IST)
प्रवासियों के लिए कांग्रेस की महारसोई का शुरू
प्रवासियों के लिए कांग्रेस की महारसोई का शुरू

संत कबीरनगर : जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रवीणचंद्र पांडेय ने शनिवार को कांग्रेस सेवा सत्याग्रह के तहत  महानगरों से वापस आए प्रवासी मजदूरों और गरीबों के लिए महा रसोई का आरंभ करवाया। उन्होंने बताया कि यह अभियान हर लगातार चलेगा। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देश पर महा रसोई योजना शुरू की गई है। जब तक प्रदेश अध्यक्ष को रिहा नहीं किया जाता है तब तक जनता को उनकी कमी महसूस नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार सिर्फ वादे करती रही और जनता सड़कों पर पैदल चलने के लिए विवश रही। इस दौरान अजय सिंह,सुनील कुमार पांडेय,प्रशांत सिंह,शांति देवी,राजीव गोंड़, अरुण पांडेय, गोविद शर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी