बाढ़ से क्षति पर जल्द मिलेगा मुआवजा: एडीएम

बरडाड़-पिपरी में बाढ़ से हुए नुकसान का लिया जायजा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 11:27 PM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 11:27 PM (IST)
बाढ़ से क्षति पर जल्द मिलेगा मुआवजा: एडीएम
बाढ़ से क्षति पर जल्द मिलेगा मुआवजा: एडीएम

संतकबीर नगर: एडीएम वित्त एवं राजस्व मनोज कुमार सिंह ने रविवार को बेलहरकलां ब्लाक के बरडाड़ पिपरी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में चौपाल लगाई। उन्होंने कहा कि बाढ़ से फसलों की हुई क्षति का मुआवजा जल्द किसानों को दिलाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। हर योजनाओं को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय है।

एडीएम ने कहा कि अतिवृष्टि और बाढ़ से जिन्हें भी समस्या हुई है, सभी को राहत दिलाने का प्रयास चल रहा है। फसलों के नुकसान का राजस्व लेखपालों के माध्यम से आंकलन करवाया जा रहा है। उन्होंने आवास, पेंशन, शौचालय समेत अनेक योजनाओं की स्थिति जानी। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने के बारे में लोगों से जानकारी ली। इस मौके पर कानूनगो अभिषेक सिंह, प्रधान प्रतिनिधि रमेश यादव, कमलेश यादव, भाजपा नेता उदयराज यादव के अलावा काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। स्वास्थ्य क्षेत्र में निजी संस्थानों का निवेश सराहनीय: एसपी

संतकबीर नगर: स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए निजी संस्थानों का निवेश सराहनीय है। जनपद में जांच और इलाज की सुविधाएं बढ़ने से गरीबों को लाभ मिल सकेगा। रविवार को खलीलाबाद नगर पालिका क्षेत्र में अशोका डायग्नोस्टिक सेंटर का एसपी डा. कौस्तुभ ने फीता काटकर उद्घाटन करने के बाद यह बात कही। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का प्रसार सरकारी स्तर से हो या निजी स्तर से, दोनों जनहित में लाभकारी है।

एसपी ने सरकार के मानकों के अनुसार केंद्र को संचालित करते हुए गरीबों को विशेष सुविधा दिए जाने पर बल दिया। अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि जनपद के स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार में हर संसाधन संपन्न व्यक्तियों को आगे आना चाहिए। अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने संस्थान के प्रोपराइटर डा. अशोक चौधरी की सराहना करते हुए कहा कि हड्डी रोग के विशेषज्ञ की देखरेख में संचालित अस्पताल में लोगों को इलाज की अच्छी सुविधा मिल रही है। डायग्नोस्टिक सेंटर में विभिन्न प्रकार के जांच की सुविधा होने से लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। इस मौके पर सपा के वरिष्ठ नेता पवन छापड़िया उर्फ पप्पू, रमेश कुमार, रामानंद, सावित्री देवी के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी