कंटेनमेंट जोन-मगहर में कमिश्नर ने देखी सफाई की स्थिति

कमिश्नर-बस्ती मंडल अनिल कुमार सागर मंगलवार को जिले के विभिन्न जगहों पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 10:14 PM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 10:14 PM (IST)
कंटेनमेंट जोन-मगहर में कमिश्नर ने देखी सफाई की स्थिति
कंटेनमेंट जोन-मगहर में कमिश्नर ने देखी सफाई की स्थिति

संत कबीरनगर : कमिश्नर-बस्ती मंडल अनिल कुमार सागर मंगलवार को जिले के विभिन्न जगहों पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

कमिश्नर ने नगर पंचायत मगहर स्थित कंटेनमेंट जोन के निरीक्षण के दौरान यहां की साफ-सफाई की स्थिति देखी। अधिकारियों से कहा कि वे यहां की गतिविधियों पर नजर रखें। बेवजह लोग घरों से न निकले, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। शारीरिक दूरी का कड़ाई से पालन कराने के अलावा स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। नगरपालिका परिषद खलीलाबाद के पठान टोला में आशा कर्मियों द्वारा किए जा रहे सर्वे कार्य की जानकारी लिए। इस टोले के एक व्यक्ति की कोरोना से कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। जिला अस्पताल परिसर के मैटर्निटी वार्ड जिसे कोविड एल टू वार्ड बनाया गया है, यहां पर पहुंचे। यहां पर भर्ती किए जाने वाले कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सुविधाओं के बारे में जानकारी लिए। इसके अलावा इन्होंने कलेक्ट्रेट के कंट्रोल रूम सहित अन्य जगहों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम रवीश गुप्त, एसपी ब्रजेश सिंह, एडीएम संजय पाण्डेय, सीएमओ डा. हरगोविद सिंह, डीडीओ राजित राम मिश्र, डा. आलोक सिन्हा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी