मोटा अनाज पैदा करने की दिशा में काम करें किसान

किसानों को कम लागत में अधिक पैदावार लेने की जानकारी दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 11:59 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 11:59 PM (IST)
मोटा अनाज पैदा करने की दिशा में काम करें किसान
मोटा अनाज पैदा करने की दिशा में काम करें किसान

संतकबीर नगर : धनघटा तहसील क्षेत्र के बगही स्थित कृषि विज्ञान केंद्र पर पोषण वाटिका महाअभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को कम लागत में अधिक पैदावार लेने की जानकारी दी गई। इस दौरान कृषि विज्ञानी डा. अरविद सिंह ने कहा कि किसान मोटा अनाज पैदा करने की दिशा में काम करें। यह सेहत के लिए फायदेमंद है। इसके साथ ही इसकी पैदावार भी अधिक है। इससे किसान फायदा भी अधिक कमा सकते हैं।

शुक्रवार को केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि किसानों को परंपरागत खेती के साथ ही लाभप्रद खेती की ओर मुड़ना होगा, तभी उन्हें लाभ मिल सकता है। भाजपा के जिला अध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार किसानों को खाद-बीज की व्यवस्था के लिए प्रतिवर्ष छह हजार रुपये उनके खाते में भेज रही है। इसके साथ-साथ कृषि यंत्रों पर छूट भी दिया जा रहा है। ब्लाक प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष राममिलन यादव, संजय सिंह राठौर, दिलीप राय, पीएन सिंह, उमेश सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे। कर्मचारियों और मजदूरों को एकजुट होकर करना होगा कार्य

संतकबीर नगर: भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री शक्ति विकास उपाध्याय ने कहा कि हक मांगने से नहीं मिलता, उसे छिनना पड़ता है। किसान, मजदूर और कर्मचारी एकजुट होकर कार्य करें तो कोई भी उनकी बात मानने से इन्कार नहीं कर सकता। हमें हमारे हिस्से का प्रतिफल इसलिए नहीं मिल पा रहा क्योंकि हम असंगठित हैं। हमें संगठित होकर हक लेना चाहिए, तभी लोग हमें गंभीरता से लेंगे।

शक्ति विकास उपाध्याय शुक्रवार को विकास भवन में संगठन के लोगों को संबोधित कर रहे थे। संगठन ने श्रमिक दिवस मनाया। पदाधिकारियों ने श्रमिकों के उत्थान के लिए संकल्प लिया। उन्होंने राष्ट्र के निर्माण में कर्मचारियों, मजदूरों के योगदान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कार्यों का उचित मूल्य न मिलने पर एकजुट होकर उसे प्राप्त करेंगे। इसके लिए सभी को संकल्प दिलाया। संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष परमहंस गौतम ने कहा कि जनपद, प्रदेश व देश के विकास में कर्मचारियों व मजदूरों का महत्वपूर्ण योगदान है। इस अवसर पर विवेक कुमार पांडेय, संजय कुमार शर्मा, मानसिंह यादव, रामभजन, चंद्र प्रकाश, शंभूनाथ यादव, जयमंगल यादव, अरविद कुमार, उदयराज यादव आदि कर्मी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी