शहर में जाम से नागरिक परेशान

संतकबीर नगर शहर में अतिक्रमण अवैध वाहन स्टैंड व सड़क पर वाहन खड़ा करने से आए दिन जाम लग रहा है। इससे नागरिक परेशान हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 05:02 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 05:02 PM (IST)
शहर में जाम से नागरिक परेशान
शहर में जाम से नागरिक परेशान

संतकबीर नगर: शहर में अतिक्रमण, अवैध वाहन स्टैंड व सड़क पर वाहन खड़ा करने से आए दिन जाम लग रहा है। इससे नागरिक परेशान हैं।

शहर में स्थित मुखलिसपुर तिराहा, चंद्रशेखर तिराहा, बैंक रोड पर लगने वाले जाम से नागरिक परेशान हैं। नागरिकों का आरोप है कि जाम लगने के बाद यातायात पुलिस जागती है और ठेला, रिक्शा व आटो हटाकर जाम खत्म कराती है। नागरिकों ने शहर में हुआ अतिक्रमण हटाकर जाम से मुक्ति दिलाने की मांग की है।

वार्डो में गंदगी का अंबार, बढ़ी परेशानी

संतकबीर नगर : नगरपालिका परिषद खलीलाबाद के आधा दर्जन वार्डो में गंदगी का अंबार लगा है। सफाई न होने से नालियां जाम हो गई हैं। घोरखल, बगहिया, बरई टोला, मड़या सहित छह वार्डो के लोग सफाई न होने से परेशानी झेल रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी इस निकाय के कर्मियों ने सुधार के लिए कोई पहल नहीं की। सड़क पर बह रहा गंदा पानी, आवागमन में दिक्कत

संतकबीर नगर : खलीलाबाद के बंजरिया-मीट मंडी मार्ग और सरस्वतीपुरम में विद्यालय के सामने जल निकासी की समस्या बनी हुई है। सड़क पर गंदा बहने से लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। वहीं तमाम लोग इसकी वजह से अक्सर गिरकर घायल हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी जल निकासी की समस्या दूर नहीं की जा रही है। बखिरा में जर्जर तारों से बिजली आपूर्ति

संतकबीर नगर :बखिरा क्षेत्र के बूंदीपार गांव में जर्जर तारों के सहारे बिजली आपूर्ति हो रही है। बिजली के तार जमीन से महज कुछ ऊंचाई पर लटक रहे हैं। शिकायत के बाद बिजली विभाग के कर्मी तार को सही नहीं कर रहे हैं। इससे लोगों को आने-जाने में खतरा महसूस होता है।

chat bot
आपका साथी