सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए चला रही योजनाएं

बालिकाओं को कानून हेल्पलाइन नंबर के बारे में दी गई विस्तार से जानकारी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 11:37 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 11:37 PM (IST)
सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए 
चला रही योजनाएं
सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए चला रही योजनाएं

संतकबीर नगर: न्यायिक अधिकारी व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव की अध्यक्षता में धनघटा तहसील क्षेत्र के प्रसादपुर स्थित एक इंटर कालेज में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया गया। बालिकाओं के उत्थान के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। बालिकाओं को कानून के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। ''बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'' इन्हीं में से महत्वपूर्ण योजना है। इसके अलावा राज्य सरकार भी अन्य महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही है। कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, बाल विवाह, कन्या विद्याधन योजना, कन्या सुमंगला योजना आदि योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव हरिकेश कुमार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने की शुरूआत एक गैर-सरकारी संगठन 'प्लान इंटरनेशनल' ने प्रोजेक्ट के रूप में की थी। इस संगठन ने ''क्योंकि मैं एक लड़की हूं'' नाम से एक अभियान शुरू किया था। इसके बाद इस अभियान को विश्व स्तर पर ले जाने के लिए कनाडा सरकार से संपर्क किया गया था। कनाडा सरकार ने 55वें आम सभा में इस प्रस्ताव को रखा। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 19 दिसंबर 2011 को इस प्रस्ताव को पारित किया और इस दिन को मनाने के लिए 11 अक्टूबर का दिन चुना था। इसके बाद पहला अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 11 अक्टूबर 2012 को मनाया गया था। तब से हर साल मनाया जाने लगा। धनघटा के तहसीलदार रत्नेश तिवारी ने बालिकाओं के लिए संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। धनघटा महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी की इंचार्ज गौरी शुक्ल ने महिलाओं की सहायता के लिए चल रहे हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हेल्पलाइन नंबर 1090 का प्रयोग करके बालिकाएं मदद मांग सकती है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक प्रदीप लाल श्रीवास्तव, उदयभान, कंचन दूबे, मंजूरानी शर्मा, लल्लन, जयशंकर, बलदेव के अलावा तमाम शिक्षक, शिक्षिकाएं व छात्राएं मौजूद रही। प्रांतीय काव्य पाठ में अंकिता व प्राची ने स्थान अर्जित करके बढ़ाया मान

संतकबीर नगर: विद्या भारती के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय कवि संगम काव्य पाठ प्रतियोगिता में जिले की छात्राओं ने प्रांतीय स्तर पर स्थान अर्जित किया। कूड़ीलाल रुंगटा सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कालेज खलीलाबाद की छात्राओं द्वारा तृतीय व चतुर्थ स्थान अर्जित करने पर उन्हें सम्मानित किया गया।

प्रधानाचार्य अनिरुद्ध सिंह कहा कि आनलाइन काव्य पाठ में विद्यालय की अंकिता यादव कक्षा दशम ने तृतीय व प्राची उपाध्याय कक्षा 12 ने चतुर्थ स्थान प्राप्त करके जनपद का गौरव बढ़ाया है। सफलता अर्जित करके दोनों बहनों ने विद्यालय का नाम रोशन किया गया। गूगल मीट पर आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर शैलेश श्रीवास्तव, अरविद, गोविद त्रिपाठी, रीति, सुलक्षणा, अरुण आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी