अनाज वितरण के विवाद में 10 लोगों पर मुकदमा

कोटेदार उदय प्रताप राशन का पर्ची निकालने के लिए तीन दिन से दौड़ा रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 11:52 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 11:52 PM (IST)
अनाज वितरण के विवाद में 10 लोगों पर मुकदमा
अनाज वितरण के विवाद में 10 लोगों पर मुकदमा

संतकबीर नगर: महुली पुलिस ने भगवानपुर पूर्वी गांव में अनाज वितरण के दौरान हुए विवाद के मामले में कोटेदार पक्ष के आठ और कार्डधारक पक्ष के दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

भगवानपुर पूर्वी गांव निवासी अलगू ने महुली थाने में दी गई तहरीर में लिखा है कि वह पात्र गृहस्थी का कार्डधारक हैं। कोटेदार उदय प्रताप राशन का पर्ची निकालने के लिए तीन दिन से दौड़ा रहे थे। बीते शुक्रवार की सुबह एक हाथ का अंगूठा नहीं लगा तो मशीन घुमा दिया। इस पर शिवम अपशब्द कहने लगे। उनके भाई राजेश पाण्डेय लाठी उठाकर धक्का दिए। अंदर से आए उदय प्रताप के साथ सुमित, अमन, कन्हैया, हरिलाल व अभिषेक लाठी व हाकी लेकर ललकारने लगे। पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं कोटेदार ने तहरीर में लिखा है कि खाद्यान्न वितरण करते समय अलगू व भागीरथी का अंगूठा लगवाया। नेटवर्क चले जाने के कारण अलगू का फिगर प्रिट नहीं लगा। उन्हें बाद में आने को कहा गया। इससे नाराज होकर दोनों लोगों ने मशीन पटककर तोड़ दिए। वितरण रजिस्टर छीनकर फाड़ दिए। इस पर अलगू व भागीरथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसओ महुली रणविजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों पर जालसाजी का मुकदमा

संतकबीर नगर : नगर पालिका खलीलाबाद के मड़या मोहल्ले में फर्जी तरीके से एक भूमि हड़पने व नक्शा पास कराने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज किया।

कोतवाली खलीलाबाद के ग्राम मनियरा निवासी जयराम ने बताया कि नगर पालिका मड़या में तीरू उर्फ वीरू रहते थे। उनका एक पुत्र सुभाष था, जो उनके जीवन काल में ही उसकी मौत हो गई। सुभाष की मौत के बाद पत्नी रामभागी ने रामलखन नाम के व्यक्ति से शादी कर ली। उसके बाद तीरू ने आबादी की भूमि मेरी पत्नी मेवाती देवी के नाम से आठ अक्टूबर 1982 को रजिस्ट्री कर दिया, तब से वह उस भूमि पर मेरा कब्जा है। उक्त भूमि में फर्जी तरीके से बाद में तीरू के नाम से मकान बनाने के लिए नक्शा नगर पालिका परिषद खलीलाबाद से पास करा लिया। इस कार्य में कुल पांच लोगों की संलिप्ता पाई गई। घटना की जानकारी पुलिस को दिया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने इस मामले में सोमवार को आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपित रामभागी निवासी मड़या अचकवापुर,शराफत हुसैन निवासी बंजरिया वार्ड नंबर 15, बच्चन कुमार, संतोष कुमार, दिनेश कुमार निवासी मोती नगर कोतवाली खलीलाबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी