कोर्ट के आदेश पर पिता-पुत्र समेत तीन आरोपितों पर मुकदमा दर्ज

कोर्ट के आदेश पर कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन आरोपितों पर केस

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 11:17 PM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 11:17 PM (IST)
कोर्ट के आदेश पर पिता-पुत्र समेत तीन आरोपितों पर मुकदमा दर्ज
कोर्ट के आदेश पर पिता-पुत्र समेत तीन आरोपितों पर मुकदमा दर्ज

संतकबीर नगर : कोर्ट के आदेश पर कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन आरोपितों पर बीते शनिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। दो माह पूर्व स्कूल जा रही दो सगी बहनों के साथ छेड़खानी की घटना हुई थी। इस मामले में मुकामी थाने से न्याय नहीं मिलने पर पीड़ित ने कोर्ट में वाद दायर किया था।

पीड़ित मां ने बताया कि उनकी दो बेटियां 31 अगस्त को पढ़ने के लिए स्कूल जा रही थी। इस दौरान धीरज यादव उसके साथ छेड़खानी करने लगा। दोनों बेटियों ने जब इसका विरोध किया तो युवक ने उनकी पिटाई कर दी थी। बड़ी बेटी ने जब यह बात बताई तो वह इसकी शिकायत करने आरोपित युवक के घर पर पहुंची। यहां पर धीरज यादव, उसके पिता शैलेंद्र यादव और सीमा यादव अपशब्द कहते हुए उसे पीटने लगे। चीख-पुकार सुनकर उनके पति योगेंद्र व दोनों बेटिया यहां पर पहुंचे। इन लोगों ने इन्हें भी पीटकर घायल कर दिया। इस घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। वह कोतवाली खलीलाबाद थाने पर भी पहुंची लेकिन आरोपितों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। विवश होकर उन्हें न्याय पाने के लिए कोर्ट में वाद दाखिल करना पड़ा। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पिता-पुत्र समेत तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। घर में घुसकर युवती से छेड़खानी करने वाले युवक पर मुकदमा

संतकबीर नगर: महुली पुलिस ने घर में घुसकर युवती से छेड़खानी करने वाले युवक के खिलाफ बीते शनिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाने में दी गई तहरीर में एक गांव की युवती ने उल्लेख किया है कि बीते शनिवार को वह सुबह के समय घर पर अकेली थी। उनके गांव के अनिल कुमार उसे घर में अकेला देखकर घुस गया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। उसने जब इसका विरोध किया तो अनिल ने उसे पीटना शुरू कर दिया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे। युवक उसे जान-माल की धमकी देकर फरार हो गया।

chat bot
आपका साथी