भाकियू कार्यकर्ताओं ने गिनाई समस्याएं

संगठन के रणजीत सिंह ने कहा कि किसान व जनसमस्याओं के निराकरण के लिए कई बार मांग पत्र दिया गया पर कोई सुनवाई नहीं हुई। मगहर में सुबह 10 बजे से पंचायत लगाने का निर्णय लिया गया है। यदि मांगे नहीं पूरी होंगी तो आंदोलन किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 10:51 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 10:51 PM (IST)
भाकियू कार्यकर्ताओं ने गिनाई समस्याएं
भाकियू कार्यकर्ताओं ने गिनाई समस्याएं

संतकबीर नगर : भारतीय किसान यूनियन की बैठक शनिवार को नाथनगर ब्लाक परिसर स्थित मंदिर में हुई। कार्यकर्ताओं ने समस्याएं गिनाकर तीन नवंबर को मगहर में आयोजित पंचायत की सफलता की कार्ययोजना तैयार की। इसके लिए जिम्मेदारियां भी बांटी गईं।

संगठन के रणजीत सिंह ने कहा कि किसान व जनसमस्याओं के निराकरण के लिए कई बार मांग पत्र दिया गया पर कोई सुनवाई नहीं हुई। मगहर में सुबह 10 बजे से पंचायत लगाने का निर्णय लिया गया है। यदि मांगे नहीं पूरी होंगी तो आंदोलन किया जाएगा। सलाउद्दीन ने कहा कि किसान समस्याओं के लिए हर समय संघर्ष जारी रहेगा। जिला उपाध्यक्ष रामहजूर शर्मा, भुलई प्रसाद, रामप्रीत, अजीत चौहान, सुरेश चौधरी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी