भाकियू कार्यकर्ताओं ने जाम किया खलीलाबाद-मेंहदावल मार्ग

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के किसान बिल के विरोध में शुक्रवार को विरोध जताया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 09:33 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 09:33 PM (IST)
भाकियू कार्यकर्ताओं ने जाम किया खलीलाबाद-मेंहदावल मार्ग
भाकियू कार्यकर्ताओं ने जाम किया खलीलाबाद-मेंहदावल मार्ग

संत कबीरनगर : भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के किसान बिल के विरोध में शुक्रवार को विरोध जताया। लाठी लेकर नारेबाजी के साथ हुंकार भरते हुए सभी ने इसे किसान विरोधी बताया। सभी ने खलीलाबाद-मेंहदावल मार्ग पर जाम भी लगा दिया। पुलिस कर्मियों के समझाने पर लगभग एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।

भाकियू कार्यकर्ता विकास भवन के निकट दिन में 11 बजे एकत्र हुए। इस दौरान नेताओं ने कहा कि किसान बिल व्यापारियों के हित में है, इससे किसानों को शोषण का शिकार बनना पड़ेगा। कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी दिव्या मित्तल को प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पं.जनार्दन मिश्र, अनूप कुमार चौधरी, सुभाष चंद्र किसान, रामकेवल वर्मा, रामशंकर यादव, मन्नू प्रसाद चौधरी, दयाशंकर विश्वकर्मा, रामू चौधरी, हरिकेश, रामसागर आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी