भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनीं प्रधानमंत्री के मन की बात

उन्हें गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित रहने वाला योद्धा बताया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 11:24 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 11:24 PM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनीं प्रधानमंत्री के मन की बात
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनीं प्रधानमंत्री के मन की बात

संतकबीर नगर: भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को मेंहदावल के सोनबरसा शक्ति केंद्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी। रेडियो से चिपके भाजपाइयों में इसके प्रति काफी उत्साह देखा गया। प्रधानमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को एकात्मवाद का प्रणेता बताते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्हें गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित रहने वाला योद्धा बताया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हैंडलूम व अन्य कुटीर उद्योग लोगों के रोजगार का बड़ा जरिया बन रहे है। सरकार लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। सबको अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन जरूर करना चाहिए। इससे एक स्वस्थ व सुंदर समाज के परिकल्पना को साकार किया जा सकेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि छोटी- छोटी बातें ही हमें बड़ा बनाती है। कोरोना महामारी से बचने के लिए सभी को टीकाकरण कराने को लेकर सजग किया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेश सुनने के बाद उपलब्धियों पर चर्चा की। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा, विस्तारक पवन यादव, सुनील अग्रहरि, दिवाकर सिंह, गोलू बाबा, आशीष सिंह श्रीनेत, हरिशंकर निषाद, जितेंद्र चतुर्वेदी सहित अनेक लोग मौजूद रहे। जिला पार्टी कार्यालय पर भाजपाइयों ने सुनीं मन की बात

संतकबीर नगर : खलीलाबाद शहर में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव की उपस्थिति में पार्टी कार्यालय पर प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी। बेलौहा चौराहा पर भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी ने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी। भाजपा नेता ने कहा कि इस बार मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने नदियों के महत्व के बारे में बताया। पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम में विश्व नदी दिवस पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि नदी हमारे लिए जीवंत इकाई है और हमारे देश में इसे मां मानने की परंपरा है। इस मौके पर प्रमुख रूप से गणेश पांडेय, ज्ञानेंद्र मिश्र, ब्रह्मानंद पांडेय, विशाल श्रीवास्तव, हैप्पी राय, शुभम सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी