नीतियों को लेकर गांव-गांव जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को ग्राम स्वरोजगार अभियान की कार्यशाला हुई। यहां केंद्र व पद्रेश सरकार की नीतियों को जन-जन पहुंचाने व लाभार्थियों तक पहुंचकर योजनाओं की सच्चाई जानने की अपील की गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 11:21 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 11:21 PM (IST)
नीतियों को लेकर गांव-गांव जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता
नीतियों को लेकर गांव-गांव जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता

संतकीर नगर : भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को ग्राम स्वरोजगार अभियान की कार्यशाला हुई। यहां केंद्र व पद्रेश सरकार की नीतियों को जन-जन पहुंचाने व लाभार्थियों तक पहुंचकर योजनाओं की सच्चाई जानने की अपील की गई।

कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री चिरंजीव चौरसिया ने कहा कि प्रदेश ने सातों मोर्चों का जो कार्य सौंपा गया है। दो सौ गांवों का चयन किया गया है। सभी गांवों में कार्यकर्ता पहुंचे। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जिन योजनाओं पर कार्य कराए गए वह लाभार्थियों तक पहुंची या नहीं इसका विवरण एकत्र करके जानकारी देंगे। यह कार्यक्रम 30 जनवरी तक चलेगा। जिलाध्यक्ष सेतवान राय ने कहा कि अपना संगठन दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है हम लोगों को जनता के बीच में जान हैं हमारा जो सिद्धांत है वह अपने राष्ट्र को ऊंचाइयों पर ले जाना है। मोर्चों के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांवों में पहुंचेंगे।

जिला उपाध्यक्ष गणेश पांडेय, नीतू सिंह, जिला महामंत्री राजेश सिंह, जगदंबा श्रीवास्तव, हेमंत चतुर्वेदी, अनिरुद्ध निषाद, ज्ञानेंद्र मिश्रा, मीडिया प्रभारी धनंजय पांडेय, अनिल पांडेय, संगीता शर्मा, मनीराम यादव, मुरली मनोहर, उमेश सिंह, राकेश मौर्या, रत्नेश मिश्रा, अनुराग तिवारी, विजय चतुर्वेदी, हरिभान सिंह, पीएन सिंह, विजय पांडेय, कमलेश, अबरार अहमद, राजू राय, इंद्रासन राजभर आदि मौजूद रहे।

----------------

chat bot
आपका साथी