युवाओं की बदौलत भाजपा बनाएगी दोबारा सरकार

संत कबीर नगर बेंगलुरू दक्षिणी से सांसद व भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या का सोमवार क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Nov 2021 11:16 PM (IST) Updated:Mon, 15 Nov 2021 11:16 PM (IST)
युवाओं की बदौलत भाजपा बनाएगी दोबारा सरकार
युवाओं की बदौलत भाजपा बनाएगी दोबारा सरकार

संत कबीर नगर: बेंगलुरू दक्षिणी से सांसद व भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या का सोमवार को जनपद में आगमन हुआ। युवा नेता अंकुर राज तिवारी ने गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भुजैनी चौराहा पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ फूलमाला पहनाकर और प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि अंकुर राज तिवारी युवाओं के लिए एक प्रेरणा हैं। वह युवाओं को पार्टी से जोड़कर भाजपा का जनाधार बढ़ा रहे हैं। पार्टी की नीतियों को जनता के बीच बताकर पार्टी को मजबूती कर रहे हैं। युवा भाजपा नेता अंकुर राज तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के विचारों को सुनने के बाद पार्टी से जुड़े युवाओं में निश्चित तौर पर ऊर्जा का संचार हुआ है। अगले साल होने वाले विधानसभा अच्छा असर पड़ेगा। भाजपा अपनी जन कल्याणकारी नीतियों और युवाओं के बलबूते सूबे में दोबारा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। इस अवसर पर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सर्वेश त्रिपाठी, महिला मोर्चा उर्मिला त्रिपाठी, धीरज पांडेय, भूपेश सिंह शुभम, केसी पांडेय, रजत गुप्त, शुभम आदि मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं की बदौलत है पार्टी की पहचान: जिलाध्यक्ष

संतकबीर नगर: भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्त की अध्यक्षता में महुली स्थित एक मैरिज हाल में सोमवार को कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें सेक्टर संयोजक, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कैंप लगाकर सदस्यता अभियान चलाने की रणनीति बनाई गई।

बतौर मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। कार्यकर्ताओं की बदौलत इस पार्टी की पहचान है। सभी सेक्टर व मंडल स्तर के जिम्मेदार पार्टी हित में बिना किसी दबाव के बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर तक पार्टी को मजबूत करें। भाजपा नेता अमर सिंह दुसाध ने कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में बूथ संयोजक व बूथ अध्यक्षों को अपनी जिम्मेदारी के प्रति संवेदनशील होना होगा। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानमती दुसाध,गणेश पाण्डेय, हेमंत चतुर्वेदी, श्यामकरण सिंह, संतराम गुप्ता, शिवेंद्र कुमार पाठक, विशाल चतुर्वेदी, पिटू गुप्ता, समयदेव पांडेय, अनिरुद्ध निषाद, अशोक कसौधन, कृष्णमणि मिश्र, प्रमोद चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी