हर वर्ग का विकास करने में जुटी है भाजपा

जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ ही किसानों के खाते में पैसा भी पहुंच रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 11:36 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 11:36 PM (IST)
हर वर्ग का विकास करने में जुटी है भाजपा
हर वर्ग का विकास करने में जुटी है भाजपा

संतकबीर नगर : भाजपा के युवा नेता वैभव चतुर्वेदी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास में लगी है। सबका साथ-सबका विकास का लक्ष्य लेकर भाजपा सरकार बिना जाति-धर्म देखे लोगों को आवास, रसोई गैस, सभी को पेंशन की सुविधा दे रही है। जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ ही किसानों के खाते में पैसा भी पहुंच रहा है। अपराधी और भ्रष्टाचारी या तो जेल में हैं या प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं।

भाजपा नेता गुरुवार को खलीलाबाद स्थित अपने कैंप कार्यालय पर सदस्यता अभियान की योजना बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए अनर्गल प्रलाप कर रहा है। योगी के नेतृत्व में भाजपा दूसरी बार प्रदेश में सरकार बनाएगी। भाजपा सर्व समाज की पार्टी है। सरकार गरीबों के घर तक चूल्हा और सिलेंडर पहुंचाने के साथ-साथ राशन उपलब्ध करा रही है। आज पूरा देश तरक्की की राह पर चल रहा है, जबकि अन्य सरकार केवल देश को लूटने का काम करती थीं। इससे पूर्व वैभव चतुर्वेदी ने कार्यकर्ताओं को स्मृत चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य रूप से आलोक सिंह, गोलू सिंह, अतुल उपाध्याय, वशिष्ठ मौर्या, रामलखन, रंगीलाल चौधरी, प्रदीप कुमार सिंह, राजेश पांडेय, विकास सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। सदस्यता अभियान के लिए आज लगेगा शिविर

खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के पांच मंडलों में सदस्यता अभियान के लिए शुक्रवार को शिविर लगेगा। यह जानकारी वैभव चतुर्वेदी ने दी और बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर लगने वाले इस विशेष शिविर में एक दिन में छह हजार सदस्य बनाए जाएंगे। इसके लिए टीमों को गठन किया गया है। भाजपा की सदस्यता पाने के लिए लोग 7505403403 पर मिस्ड काल भी दे सकते हैं। भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए संघर्ष करेंगे प्रधान

संतकबीरनगर: सेमरियावां के प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष मो. इनामुल्लाह कुरैशी ने कहा कि ब्लाक में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए हम सभी को एकजुट होना पड़ेगा। अधिकारी व कर्मचारी आपसी फूट का फायदा उठाते हैं। भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सभी प्रधानों को संघर्ष करना होगा। यह बातें उन्होंने गुरुवार को ब्लाक सभागार में कही।

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस ब्लाक में स्थायी बीडीओ की तैनाती की जाए। प्रत्येक पंचायत सचिव को सप्ताह में एक दिन उन्हें अपने ग्राम पंचायत में रहने के लिए निर्देशित किया जाए। उन्होंने यह चेतावनी भी दी कि यदि प्रधानों की समस्याओं का जल्द निस्तारण नहीं हुआ तो सभी प्रधान आंदोलन करने के लिए विवश होंगे। इस बैठक में प्रधान इल्ताफुर्रहमान, फैय्याज अहमद, जमालूद्दीन, मोहम्मद अहमद, अबरार अहमद, राकेश कुमार, सुभाष कन्नौजिया के अलावा अन्य प्रधान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी