छोटे उद्योगों को पहचान दिलाने में लगी है भाजपा सरकार

सरकार भी लोगों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Oct 2021 11:41 PM (IST) Updated:Tue, 05 Oct 2021 11:41 PM (IST)
छोटे उद्योगों को पहचान दिलाने में लगी है भाजपा सरकार
छोटे उद्योगों को पहचान दिलाने में लगी है भाजपा सरकार

संतकबीर नगर : भाजपा के युवा नेता वैभव चतुर्वेदी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार देश को विश्वगुरु बनाने में लगी है। हमारे युवा पूरी दुनिया का नेतृत्व करने का माद्दा रखते हैं। आज का युवा नौकरी करना नहीं लोगों को रोजगार देना चाहता है। सरकार भी लोगों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर रही है। छोटे और मझोले उद्योगों को स्थापित करने के लिए सरकार तमाम योजनाएं चला रही है। युवा वर्ग भी बड़ी संख्या में आगे आ रहा है।

मंगलवार को भाजपा नेता पार्टी कार्यालय पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित कामगार, शिल्पकार और हस्त उद्योग सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कामगारों को सैनिक की तरह तमाम सुविधाएं मिलें इसका प्रावधान अगर किसी ने किया है तो इसका सारा श्रेय प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी को जाता है। सरकार उद्योग बंधुओं के लिए कई योजनाएं चलाकर उन्हें पहचान दिलाने में जुटी है। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में जुटी है। भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण के लिए योजनाओं का पैसा सीधे लाभार्थियों के खाते में जा रहा है। किसान, मजदूर, नौजवान, महिलाओं सभी के विकास में सरकार जुटी है। भाजपा के जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव ने कहा कि लाकडाउन के बाद परंपरागत कारीगरों, हस्तशिल्पियों तथा उद्योग बंधुओं ने ऐसा तंत्र देश और प्रदेश के अंदर विकसित किया है जिससे उनके स्वावलंबन के साथ ही प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत बनाने की संकल्पना को गति मिली है। देश का विकास पूरी दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले तेजी से हो रहा है। इससे पूर्व कार्यक्रम में मौजूद कामगारों को अतिथियों ने माला पहनाकर, अंगवस्त्र और प्रमाण पत्र देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सर्वेश त्रिपाठी, नवीन शुक्ला, अजीत यादव, रतन सिंह, शुभम सिंह, रजत सिंह, विशाल सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी