किसान-नौजवान विरोधी है भाजपा सरकार : प्रवीण

भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकार किसान नौजवान और गरीबों की विरोधी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 10:40 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 05:03 AM (IST)
किसान-नौजवान विरोधी है भाजपा सरकार : प्रवीण
किसान-नौजवान विरोधी है भाजपा सरकार : प्रवीण

संत कबीरनगर : भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकार किसान, नौजवान और गरीबों की विरोधी है। कुछ बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार अब किसानों को चारा बना रही है। कांग्रेस पार्टी किसानों की लड़ाई सदन से लेकर सड़क तक लड़ेगी।

यह बातें शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडेय ने कही। वह किसान बिल के विरोध में आयोजित धरना-प्रदर्शन के बाद पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान मुख्य रूप से प्रदेश सचिव देवेन्द्र निषाद, शांति देवी, विजय कुमार शुक्ला, अजय सिंह, सुनील कुमार पांडेय, भुनेश्वर भारती, सतीश साहनी, आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी