बैट्री चोर गिरोह का पर्दाफाश, आठ गिरफ्तार

धर्मसिंहवा पुलिस के हाथ गुरुवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 11:43 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 05:03 AM (IST)
बैट्री चोर गिरोह का पर्दाफाश, आठ गिरफ्तार
बैट्री चोर गिरोह का पर्दाफाश, आठ गिरफ्तार

संतकबीर नगर : धर्मसिंहवा पुलिस के हाथ गुरुवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। थानाक्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुए तीन सिलसिलेवार चोरियों का पर्दाफाश कर पुलिस ने सामान को बरामद कर लिए हैं। आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

थानाध्यक्ष धर्मसिंहवा धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि परसा शुक्ल गांव के मोबाइल टावर से एक पखवारा पूर्व 24 बैट्री चोरी हुई थी। इसी क्रम में बरईपार गांव के टावर से 36 बैट्री चोरों ने गायब कर दी थी। केंचुआखोर गांव से एक पानी का पंप भी गायब कर दिया गया था। मामले की जांच की जा रही थी। पुख्ता सबूत मिलने पर जनपद महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र के बरुआर कनूरुद्दीन पुत्र मोहम्मद रफीक जो चोरों का सरगना है, को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर 60 बैट्री बरामद हुई। पानी का पंप भी बरामद हुआ है। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपित ने गिरोह के सात अन्य लोगों का नाम बताए। इन लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। चोरी की घटना में प्रयुक्त पिकअप भी बरामद की गई है। पिकअप पर लादकर ले जाते थे सामान

पुलिस की गिरफ्त में आए बैट्री चोर गिरोह के सदस्यों ने बताया कि वह अपने साथ एक पिकअप गाड़ी लेकर चलते थे। एक ही रात वह लोग कई स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। कुछ समय बाद वह चोरी के सामान बिक्री कर देते थे।

chat bot
आपका साथी