राप्ती में विसर्जित होगी मृतक किसानों की अस्थियां

जिले में पहुंचा किसानों का अस्थि कलश लोगों ने दी श्रद्धांजलि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 11:06 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 11:06 PM (IST)
राप्ती में विसर्जित होगी मृतक किसानों की अस्थियां
राप्ती में विसर्जित होगी मृतक किसानों की अस्थियां

संतकबीर नगर: लखीमपुर खीरी कांड में जान गंवाने वाले किसानों की अस्थि कलश यात्रा शुक्रवार को जनपद में पहुंची। विभिन्न स्थानों पर मौजूद लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। भाकियू के प्रदेश सचिव दीवान चंद्र पटेल ने कहा कि शनिवार को गोरखपुर के राजघाट स्थित राप्ती नदी के घाट पर अस्थि कलश का विसर्जन होगा।

किसानों की अस्थि कलश यात्रा के पहुंचने पर बड़ी संख्या में किसानों व सपाइयों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। सभी ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की बर्खास्त किए जाने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली खां और उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह सिसौदिया ने कहा कि भाजपा की सरकार किसानों का दमन कर रही है। सपा किसानों के आंदोलन में साथ है। इस मौके पर पवन छापड़िया पप्पू, संतोष यादव, रमेश चंद्र यादव, कोमल यादव, अखिलेश चौधरी, जावेद खां, अरविद कुमार वर्मा, आलोक यादव सोनू, भाकियू के मंडल अध्यक्ष सुभाष चंद्र किसान, जिलाध्यक्ष जर्नादन मिश्र, शोभाराम ठाकुर, ब्रह्मादीन किसान, मार्तंड प्रताप सिंह, अनूप कुमार चौधरी, रामचंद्र चौधरी, रमाशंकर यादव, दयाराम विश्वकर्मा समेत अनेक लोग मौजूद रहे। धनघटा में लोगों ने दी श्रद्धांजलि

लखीमपुर में मारे गए किसानों की अस्थि कलश यात्रा बस्ती मंडल से शुरू होकर जनपद में पहुंची तो अनेक स्थानों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। धनघटा चौराहे पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान ने अस्थि कलश पर फूलमाला चढ़ाया। उन्होंने कहा कि किसानों का दमन नहीं चलने दिया जाएगा। इसके लिए सपा आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। इस मौके पर भाकियू के अनूप चौधरी, भारतेंदु प्रताप सिंह, विजय वर्मा, रामा यादव, केशव राजभर, भूअर यादव, शैलेंद्र यादव, सत्येंद्र यादव, पप्पू यादव, महेश वर्मा, श्रीराम उर्फ भोरई यादव आदि लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी