आशा कार्यकर्ताओं ने किया सीएमओ कार्यालय का घेराव

मांगों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर नहीं किया गया तो वृहद आंदोलन छेड़ा जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 11:19 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 11:19 PM (IST)
आशा कार्यकर्ताओं ने किया सीएमओ कार्यालय का घेराव
आशा कार्यकर्ताओं ने किया सीएमओ कार्यालय का घेराव

संतकबीर नगर : आशा कर्मचारियों का उत्पीड़न रोकने और बकाया भुगतान कराए जाने की मांग को लेकर सोमवार को आशा व आशा संगिनी कार्यकर्ताओं ने सीएमओ कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मोहन झा को मांगों का ज्ञापन सौंपा। साथ ही चेतावनी दिया कि यदि मांगों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर नहीं किया गया तो वृहद आंदोलन छेड़ा जाएगा।

आशा कर्मचारी यूनियन की जिलाध्यक्ष सरोज यादव के नेतृत्व में आशा व आशा संगिनी सीएमओ कार्यालय पहुंचीं और घेराव किया। इस दौरान सीएमओ डा. इंद्र विजय विश्वकर्मा से समस्याओं को लेकर बात की। सीएमओ के कहने पर सभी एसीएमओ डा. मोहन झा से मिलकर समस्याओं को गिनाया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सेमरियावां ब्लॉक की आशा कार्यकर्ता सुधा देवी के खिलाफ गलत ढंग से कार्रवाई की जा रही है। इस पर तत्काल रोक लगाई जाए। सुधा ने गर्भ पीड़ित महिला की मदद की और उसे ही दोषी बता दिया गया। इस मामले में दोषी अधिकारी हैं, उन्हें बचाने के लिए आशा कार्यकर्ता को फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दीपावली नजदीक है, ऐसे में एक सप्ताह के अंदर आशा और आशा संगिनी का समस्त बकाए का भुगतान कराया जाए। चेतावनी दिया कि ऐसा नहीं किया गया तो वृहद आंदोलन छेड़ा जाएगा। मंडल संरक्षक सुभाष उपाध्याय ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो पूरे मंडल में आंदोलन किया जाएगा। एसीएमओ ने आश्वासन दिया कि मांगों का निस्तारण एक सप्ताह में करा दिया जाएगा। इस दौरान केएन वर्मा, कमलावती, मीरा चौधरी, विजय लक्ष्मी पांडेय, फूला देवी, सुधा, रीना देवी, संजना मिश्रा, सीमा चौधरी, मीना पांडेय, गीता, विद्या, सुभावती, अकाली देवी, प्रेमकला, शशिकला, किसमती, निर्मला देवी, संध्या, तारा, उर्मिला पांडेय, कृष्णा गुप्ता, नीतू साहनी, प्रमिला भारती, बबलू पांडेय, रविद्र कुमार, अजय कुमार आदि मौजूद रहे। समस्याओं को लेकर शिक्षामित्रों से डीएम को सौंपा ज्ञापन

संतकबीर नगर: शिक्षामित्र संघ ने सोमवार को जिलाधिकारी को समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। शिक्षामित्रों ने समायोजन निरस्त होने के बाद 134 का मूल विद्यालय पर वापसी न होने की समस्या सुनाई। अल्प मानदेय में 50 किमी तक दूर विद्यालय में पढ़ाने की समस्या सुनाकर निराकरण कराने की गुहार लगाई।

संघ के जिलाध्यक्ष रणजीत राय के साथ पहुंचे शिक्षामित्रों का कहना था कि सहायक अध्यापक पद पर समायोजन होने के बाद दूर-दराज के विद्यालयों में तैनाती दी गई। समायोजन निरस्त होने के बाद मूल विद्यालय पर वापस किया गया। प्रदेश सरकार के शासनादेश जारी होने के बाद भी 134 शिक्षामित्र इससे वंचित रह गए। बार-बार पत्राचार करने पर सुनवाई नहीं हो रही है। अल्प मानदेय में 30 से 50 किमी तक दूर विद्यालय पर शिक्षण कार्य कर रहे हैं जो संभव नहीं है। मूल विद्यालय पर भेजने का दिशा-निर्देश जारी करके समस्या का समाधान किया जाना चाहिए। इस मौके पर महेंद्र सिंह, विजय प्रताप सिंह, हरिप्रकाश मिश्र, अजय भारती मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी