प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों की हुई सराहना

मंदिरों पर मत्था टेककर प्रार्थना मरीजों में बांटे गए फल

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 11:44 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 11:44 PM (IST)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों की हुई सराहना
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों की हुई सराहना

संतकबीर नगर: भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मना रहे हैं। शनिवार को दूसरे दिन मंदिरों में उनके दीर्घजीवन के लिए भगवान से प्रार्थना की गई। कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल, गांवों में मिठाई बांटने का कार्य भी किया।

भाजपा नेता प्रदीप गुप्त के नेतृत्व में मगहर स्थित कबीर चौरा परिसर में 71 दीप जलने के साथ ही मिठाई बांटी गई। कार्यक्रम में मौजूद जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव ने भाजपा सरकार के उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश हर दिन विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। वह अजर-अमर रहें इसके लिए महात्मा कबीर से प्रार्थना है। इस मौके पर संजीव राय, सत्यपाल पाल,गणेश चौहान,,हैप्पी राय, दीपक कन्नौजिया, संदीप वर्मा, विद्याधर यादव, राजकमल मिश्र समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। मरीजों में वितरित किया गया फल

मेंहदावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शैलेश कुमार राजभर ने मरीजों में फल वितरित किया। उन्होंने कहा कि देश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रधानमंत्री ने अपने जीवन का एक-एक पल समर्पित कर दिया है। इस मौके पर मनोज जायसवाल, राजू गुप्ता, चंद्रभूषण चौरसिया, सतीशचंद्र मिश्र समेत अनेक लोग मौजूद रहे। गांव में किया फल वितरण

बघौली ब्लाक के ग्राम पंचायत जंगल कला में अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्याम नारायण के नेतृत्व में फल वितरण हुआ। इस दौरान सभी को प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाए जाने की जानकारी दी गई। इस मौके पर राज कुमार,अभिषेक, घनश्याम, सुरेंद्र कुमार,जगदीश ,लक्ष्मण, सोमन,राजेश चौरसिया, मनीष समेत अनेक लोग मौजूद रहे। किसानों को किया गया सम्मानित

भाजपा कांटे मंडल के शक्ति केंद्र राजापुर सरैया में क्षेत्रीय महामंत्री लालजी यादव की मौजूदगी में किसानों को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी किसी जाति-समुदाय या क्षेत्र के लिए नहीं बल्कि सबके विकास का कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर विजय बहादुर सिंह,प्रभुनाथ ओझा,अनिल पांडेय, नीरज तिवारी,राम नैन शर्मा,अमरमणि पांडेय, रामाज्ञा पांडेय, संजय यादव समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी