मोदी-योगी की सरकार में हो रहा सर्वांगीण विकास : रेखा

मोदी और योगी की सरकार में समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंच रही हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 11:55 PM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 12:45 AM (IST)
मोदी-योगी की सरकार में हो रहा सर्वांगीण विकास : रेखा
मोदी-योगी की सरकार में हो रहा सर्वांगीण विकास : रेखा

संतकबीर नगर : भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता ने कहा कि मोदी और योगी की सरकार में समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंच रही हैं। देश की तरक्की का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। यूपी विकास के पथ पर तेजी से दौड़ने लगा है। उद्योगपति प्रदेश में हजारों करोड़ का निवेश कर रहे हैं। केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार में सर्वांगीण विकास हो रहा है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है तो वह सरकार पर अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष खलीलाबाद ब्लाक के ग्राम नेहिया के प्राथमिक विद्यालय पर महिला मोर्चा द्वारा आयोजित चौपाल को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में महिलाओं की खासी भूमिका रहेगी। महिला मोर्चा हर बूथ पर सशक्तिकरण का कार्य कर रही है। प्रत्येक बूथ पर महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के साथ ही उन्हें भाजपा की नीतियों से अवगत कराने की जरूरत है। भाजपा सरकार ने महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाई हैं, जिनकी जानकारी महिलाओं को दें। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं के लिए सुकन्या समृद्धि योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना, फ्री सिलाई मशीन योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना सहित तमाम काम किया है। इसे घर-घर बताने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिला शक्ति के दम पर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में फिर भाजपा की सरकार बनेगी।

भाजपा के युवा नेता वैभव चतुर्वेदी ने कहा कि देश और प्रदेश में महिलाओं की राजनीति और सत्ता में भागीदारी बढ़ी है। राज्य सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काफी काम किया है। सपा, बसपा और कांग्रेस से यह उम्मीद नहीं है। वह अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की दिशा में काम करेंगे। इसीलिए प्रदेश में ऐसी सरकार बनानी होगी जिसमें राम मंदिर का निर्माण चलता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। भाजपा बिना जाति-धर्म देखे समाज के सभी वर्गों के हित में काम कर रही है। इस दौरान संगठन की विमला सिंह, उर्मिला त्रिपाठी, उषा पांडे, विजय बहादुर सिंह, किरण प्रजापति, विवेकानंद वर्मा, श्याम नारायण तिवारी सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी