लोकेशन के बाद लूट की घटना को दिया अंजाम

कोतवाली खलीलाबाद थानाक्षेत्र के सरौली मोहल्ला में करीब एक सप्ताह पूर्व हुई लूट

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 06:55 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 06:55 PM (IST)
लोकेशन के बाद लूट की घटना को दिया अंजाम
लोकेशन के बाद लूट की घटना को दिया अंजाम

संतकबीर नगर: कोतवाली खलीलाबाद थानाक्षेत्र के सरौली मोहल्ला में करीब एक सप्ताह पूर्व हुई लूट की घटना को अंजाम देने वाले भिखारी के वेश में लोकेशन लेने के बाद इस घटना को अंजाम दिए है। इसकी पुष्टि पीड़ित महिला ने हिरासत में लिए गए छह में से दो लोगों को पहचान कर किया है। पीड़िता ने रविवार को मुकामी थाने में लाकअप में रखे गए छह लोगों को देखा। इसमें से तीन युवक घटना के दिन दोपहर में उनके यहां भीख मांगने आए थे। उन तीनों में से दो युवकों ने रात में उसके घर में घुसकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। उसने बताया कि पुलिस ने सभी जेवर और स्मार्ट फोन बरामद कर लिया है। इसकी उसने पहचान भी कर ली है। बहरहाल पुलिस ने छह लोगों को पकड़ा है।

कोतवाली खलीलाबाद थानाक्षेत्र के सरौली मोहल्ला निवासी हेमलता ने बताया कि 13-14 जून 2021 की रात करीब तीन बजे दो लुटेरे छत के रास्ते से उनके घर में घुस गए। बर्तन गिरने पर वह जग गई। उसने बिल्ली समझ कर अपने कमरे का दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खुलते ही लुटेरे उसे असलहे के बल पर रस्सी से बांध दिए। इसके बाद लुटेरे 50 हजार रुपये मूल्य के जेवर, आठ हजार रुपये का एक स्मार्ट फोन के अलावा एक साधारण फोन लूटकर फरार हो गए। महिला ने बताया कि वह घर पर दो छोटे बच्चों के साथ रहती है। बच्चों ने रस्सी खोला और पड़ोसियों की मदद से यूपी-112 को सूचना दी। उनके पति देवेंद्र सिंह दिल्ली में नौकरी करते हैं। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। फिलहाल कुछ कहना उचित नहीं होगा।

chat bot
आपका साथी