बदमाशों पर कार्रवाई व महिलाओं की कराएंगे सुरक्षा

संतकबीर नगर पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ ने कहा कि पुलिस आम जनता के हितों की संरक्षक और मित्र होती है। जनपद में सक्रिय बदमाश जेल जाएंगे और महिलाओं की सुरक्षा कराई जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Dec 2020 10:47 PM (IST) Updated:Fri, 04 Dec 2020 10:47 PM (IST)
बदमाशों पर कार्रवाई व महिलाओं की कराएंगे सुरक्षा
बदमाशों पर कार्रवाई व महिलाओं की कराएंगे सुरक्षा

संतकबीर नगर : पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ ने कहा कि पुलिस आम जनता के हितों की संरक्षक और मित्र होती है। बदमाशों पर कार्रवाई के साथ ही महिलाओं की सुरक्षा कराना हमारी प्राथमिकता है। आधी आबादी के लिए बेहतर परिवेश दिया जाएगा। छेड़खानी व महिलाओं का उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

नवागत एसपी ने शुक्रवार को कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि फरियाद लेकर थाने पहुंचने वाले लोगों को राहत दिलाने में कोताही करने वाले थानेदार दंडित होंगे। विशेष टीम गठित कर प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराया जाएगा। राजस्व से संबंधित विवादों का निस्तारण करवाया जाएगा। बदमाशों की गिरफ्तारी कराई जाएगी। अवैध कारोबार बंद कराया जाएगा। जनसहयोग से जिले में शांति व्यवस्था कायम कराई जाएगी। कानून तोड़ने वालों की खैर नहीं है। सभी थानेदार अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाएं। थाने पर आने वाले फरियादियों से उचित व्यवहार करें और उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराएं। उन्होंने कहा कि अवैध शराब का निर्माण, अवैध खनन व सार्वजनिक भूमि पर कब्जा करने वालों को सूचीबद्ध कराया जाएगा और गिरोहबंद अधिनियम में कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सभी थानेदारों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। रात में दो बजे तक पुलिस गश्त होगी। समय बदल कर वाहनों की जांच कराई जाएगी। एंटी रोमियो दस्ते को नियमिति जांच के निर्देश दिए गए हैं।

-------------------- पुलिस कार्यालय व चौकियों का किया निरीक्षण

नवागत पुलिस अधीक्षक ने दोपहर में पुलिस कार्यालय, कांटे व नवीन सब्जी मंडी पुलिस चौकी का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को अपनी प्राथमिकताएं बताई। कहा कि अपराधों पर नियंत्रण में नाकाम पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी