अभाविप में अभिषेक अध्यक्ष, रविशंकर बने खलीलाबाद के नगर मंत्री

चुनाव अधिकारी एवं प्रांत कार्यकारिणी सदस्य माधवेंद्र तिवारी ने सर्वसम्मति से नगर अध्यक्ष पद पर हीरालाल इंटर कालेज के भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता अभिषेक सिंह के नाम की घोषणा की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Nov 2021 11:35 PM (IST) Updated:Mon, 15 Nov 2021 11:35 PM (IST)
अभाविप में अभिषेक अध्यक्ष, रविशंकर बने खलीलाबाद के नगर मंत्री
अभाविप में अभिषेक अध्यक्ष, रविशंकर बने खलीलाबाद के नगर मंत्री

संतकबीर नगर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) कार्यकर्ता की बैठक ़खलीलाबाद ब्लाक सभागार में हुई। सर्वसम्मति से नगर इकाई का गठन हुआ। चुनाव अधिकारी एवं प्रांत कार्यकारिणी सदस्य माधवेंद्र तिवारी ने सर्वसम्मति से नगर अध्यक्ष पद पर हीरालाल इंटर कालेज के भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता अभिषेक सिंह के नाम की घोषणा की।

इसके अलावा संतमोहन त्रिपाठी, अनुपम पति त्रिपाठी व दिवाकर शुक्ला को नगर उपाध्यक्ष, रविशंकर सिंह को नगर मंत्री, निधि त्रिपाठी, सौम्या श्रीवास्तव, शिवचंद प्रजापति, शिवम सिंह को नगर सहमंत्री,

पूजा शुक्ला को एसएफडी प्रमुख, राधा शुक्ला को नगर सह प्रमुख, श्रीकांत यादव को नगर सोशल मीडिया प्रमुख, गोपाल भट्ट को सह, अमरेश गुप्ता को नगर कार्यालय मंत्री, मोनिका सिंह को आंदोलन प्रमुख, आदित्य श्रीवास्तव को मीडिया प्रमुख, प्रशांत तिवारी को नगर राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख, रणजीत कुमार को सह राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख, कुलदीप, धीरज कुमार को नगर कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। जिला विस्तारक दीपक सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही छात्र हितों में कार्य करती आ रही है। यह दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। बनियाबारी में होगा संगठन के पदाधिकारियों का चुनाव

संतकबी नगर: उत्तर प्रदेश अग्रहरि समाज के सदस्यों की बैठक सोमवार को खलीलाबाद शहर के डीघा बाईपास स्थित एक होटल में हुई। मंगलवार को खलीलाबाद के बनियाबारी में होने वाले संगठन के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री व प्रदेश कोषाध्यक्ष के चुनाव पर चर्चा की गई। संगठन के प्रदेश संरक्षक बनर्जी लाल अग्रहरि ने कहा कि समाज को संगठित के लिए हर तीन वर्ष पर चुनाव कराया जाता है। जिलाध्यक्ष हनुमान प्रसाद अग्रहरि ने कहा कि हम सभी का सौभाग्य है कि इस बार कबीर की नगरी में यह चुनाव हो रहा है। इस अवसर पर श्रीधर अग्रहरि, सुनील अग्रहरि, कपीश अग्रहरि, रतन अग्रहरि, धर्मेंद्र अग्रहरि, सुग्रीव कुमार, दिलीप अग्रहरि आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी