उप्र मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बने अभय

कलेक्ट्रेट के कर्मियों ने इन्हें फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 11:51 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 11:51 PM (IST)
उप्र मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बने अभय
उप्र मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बने अभय

संतकबीर नगर: उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ का चुनाव मंगलवार को कलेक्ट्रेट में हुआ। निर्वाचन अधिकारी बनाए गए कलेक्ट्रेट में तैनात प्रधान सहायक योगेश कुमार चौधरी के देख-रेख में चुनाव संपन्न हुआ। प्रशासनिक अधिकारी सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने जिलाध्यक्ष, महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री, संगठन मंत्री व कोषाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए पदाधिकारियों को शपथ दिलाया। संगठन के जिला महामंत्री शिवजी ने बताया कि जिलाध्यक्ष पद के लिए अभय कुमार चौधरी, महामंत्री पद के लिए सूर्य प्रकाश ओझा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए बद्री प्रसाद श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री पद के लिए संतोष कुमार यादव, संगठन मंत्री पद के लिए प्रवीण पटेल व कोषाध्यक्ष पद के लिए उदयभान चंद, संप्रेक्षक पद के लिए अरविद कुमार गुप्त, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा मंत्री पद के लिए हिमांशु गिरी ने मंगलवार को नामांकन किया। इन पदों के लिए एक-एक व्यक्तियों के द्वारा नामांकन किए जाने की वजह से निर्वाचन अधिकारी ने इन सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया। कलेक्ट्रेट के कर्मियों ने इन्हें फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। भारत बंद को सफल बनाने के लिए मंडल में चलेगा जनसंपर्क अभियान

संतकबीर नगर: भारतीय किसान यूनियन की बैठक मंगलवार को सरौली गांव स्थित काली मंदिर में हुई। मंडल अध्यक्ष सुभाष चंद्र किसान की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हितों की अनदेखी करने और आंदोलन को कमजोर करने के प्रयास की निदा की गई। 27 सितंबर को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई।

वक्ताओं ने कहा कि इस मोर्चा में 41 दल व संगठन शामिल हैं। भारत बंद को सफल बनाने के लिए व्यापार मंडल, अधिवक्ता संघ, सभी ट्रेड यूनियन, अन्य संस्थाओं का सहयोग लिया जाएगा। इसके साथ ही मंडल के तीनों जिलों में सघन जन संपर्क अभियान चलाया जाएगा। तीनों जिलों के भाकियू के जिलाध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। पदाधिकारियों के साथ विमर्श करते रहेंगे। इसको लेकर सभी विपक्षी दलों की बैठक मंडल के तीन जिलों में होने वाली है। इस बैठक में तहसील अध्यक्ष रमाकांत यादव, अनूप चौधरी, भारतेंदू प्रताप, शोभाराम ठाकुर, रामचंद्र चौधरी, रामनवल, जनार्दन मिश्र, जयराम चौधरी, रामचंद्र सिंह, परमात्मा चौधरी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी