आप कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के सामने किया प्रदर्शन

किसान संशोधन बिल का वापस लिए जाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Sep 2020 10:32 PM (IST) Updated:Tue, 22 Sep 2020 05:06 AM (IST)
आप कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के सामने किया प्रदर्शन
आप कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के सामने किया प्रदर्शन

संत कबीरनगर : आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं ने सोमवार को किसान संशोधन बिल का वापस लिए जाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया।

पार्टी के जिला महासचिव आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि संसद में असंवैधानिक तरीके से पारित एग्रीकल्चर ऑर्डिनेंस (कृषि अध्यादेश) नियमों को ताक पर रखकर जबरन पारित कर दिया गया। जय जवान और जय किसान के नारा लगाने वाले देश में इससे किसानों के शोषण का नया अध्याय लिख दिया गया है।

प्रदेश सचिव(यूथ) सूर्य प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि कृषि सेक्टर को प्राइवेट हाथों में देने के लिए यह बिल लाया गया है। किसान प्रकोष्ठ के प्रभारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि पारित बिल में प्राइवेट कंपनियों को खुली छूट दे दी गई है। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी सुधीर सिंह,यूथ जिलाध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव,

खलीलाबाद विधानसभा अध्यक्ष अर्जुन कुमार, छात्र युवा संघर्ष समिति के अध्यक्ष संस्कार मिश्र, सौंम्येंद्र प्रताप श्रीवास्तव, सुधीर सिंह, मुकेश सिंह, अमित प्रताप, सूरज गौंड़, सत्येंद्र यादव, राम गोपाल तिवारी, पंकज चौधरी, राजेन्द्र प्रसाद यादव, दिनेश गुप्ता, राजेन्द्र चौरसिया, मोहन सिंह, बिट्टू सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी