543 महिला समूहों के खाते में भेजे गए 81.45 लाख रुपये

महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार ठोस पहल कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 11:38 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 11:38 PM (IST)
543 महिला समूहों के खाते में भेजे गए 81.45 लाख रुपये
543 महिला समूहों के खाते में भेजे गए 81.45 लाख रुपये

संतकबीर नगर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए उन्नाव, कानपुर देहात, बुलंदशहर, वाराणसी, मुजफ्फरनगर, बांदा समेत सूबे के 10 जनपदों की एक-एक महिलाओं से उनके पेशे के बारे में बात की। सीएम ने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार ठोस पहल कर रही है। इसदिन राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन(एनआरएलएम)के तहत गठित इस जनपद के 543 महिला स्वयं सहायता समूहों के बैंक खाते में रिवाल्विग फंड का 81.45 लाख रुपया भेजा गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सूबे के 42606 महिला स्वयं सहायता समूहों को रिवाल्विग फंड की राशि दी जा रही है। इसके अलावा कम्यूनिटी इनवेस्टमेंट फंड की राशि दी जा रही है। समूह की महिलाएं कोटे की दुकान चला रही हैं। बिजली बकाया बिल जमा करवा रही है। पहले की तुलना में उनका कार्य बढ़ा है। सीएम ने इस जिले की किसी महिला से बात नहीं की। बयारा की शांति, भाटपार की मंजू व इंग्लावती, शिवसरा की पूनम यादव, मंझरियागंगा की सावित्री, दलेलगंज की सुशीला व सुमन, डड़वा की शांति, कोल्हुआ की सीमा भारती, इमिलडीहा की शर्मिला, घटरम्हा की रेणू, फरेंदिया की सरोज मौर्य, रामपुर की राधिका ने मुख्यमंत्री की बातों को ध्यान से सुना। महिला स्वयं सहायता समूह की इन महिलाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री की बातों को सुनकर उन्हें काफी ऊर्जा मिली है। कलेक्ट्रेट के एनआइसी में पीडी डीआरडीए डीडी शुक्ला, एनआरएलएम की जिला मिशन प्रबंधक माही व अन्य लोग मौजूद रहे। ब्लाकवार समूहों के बैंक खाते में भेजी गई इतनी राशि

एनआरएलएम के तहत गठित बघौली के 24 समूहों को 3.60 लाख, बेलहरकलां के 18 समूहों को 2.70 लाख, हैंसर बाजार के 118 समूहों को 17.70 लाख, खलीलाबाद के 92 समूहों को 13.80 लाख, मेंहदावल के 28 समूहों को 4.20 लाख, नाथनगर के 106 समूहों को 15.90 लाख, पौली के 43 समूहों को 6.45 लाख, सांथा के 65 समूहों को 9.75 लाख तथा सेमरियावां ब्लाक के 49 स्वयं सहायता समूहों के बैंक खाते में रिवाल्विग फंड का 7.35 लाख रुपया भेजा गया है। इसमें प्रत्येक समूह को 15 हजार रुपये मिले हैं।

chat bot
आपका साथी