पहला सोमवार आज, शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे श्रद्धालु

हर-हर महादेव के जयघोष से भोलेनाथ की आराधना की

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 11:29 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 11:50 PM (IST)
पहला सोमवार आज, शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे श्रद्धालु
पहला सोमवार आज, शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे श्रद्धालु

संतकबीर नगर : श्रावण माह के पहले दिन रविवार को शिवालयों में पूजन-अर्चन हुआ। भक्तों ने हर-हर महादेव के जयघोष से भोलेनाथ की आराधना की। महामंत्र के जाप के साथ ओम नम: शिवाय, देवाधिदेव नमो, जय-जय शिवशंकर, बम-बम भोले का जयकारा लगाकर जल चढ़ाया। महामंत्र के जाप, शंखनाद, शिव स्तुति से माहौल भक्तिमय बना रहा। कोरोना संक्रमण से बचाव व व्यवस्था बनाने में मंदिर समिति के सदस्य के साथ पुजारी जुटे रहे।

बाबा तामेश्वरनाथधाम मंदिर पर रविवार को सुबह से ही पूजन व जलाभिषेक का सिलसिला प्रारंभ हो गया। यहां गोस्वामी वशंजों ने पूजन किया। भक्तों को कहीं से दिक्कत न आए, इसके लिए सेवा भाव से जुटे रहे। मंदिर में जलाभिषेक के साथ अन्य मंदिरों खासकर माता पार्वती के मंदिर में विधिविधान से पूजन किया। भजन-कीर्तन करते हुए भगवान भोलेनाथ का गुणगान हुआ। संक्रमण से बचाव के लिए बारी-बारी से भक्तों को भेजा गया। मंदिर परिसर में फूल -माला, प्रसाद, पूजन -अर्चन सामग्री की दुकानों पर श्रद्धालुओं ने खरीदारी की। प्रशासनिक व्यवस्था भी चुस्त रही। कैमरे से पल-पल की गतिविधियों की निगरानी होती रही। गायत्री शक्तिपीठ खलीलाबाद में शारीरिक दूरी बनाकर पूजन हुआ। शिवचर्चा करके त्रिदेव की महिमा का गुणगान किया। समय माता मंदिर में भी भक्तों ने पूजा-अर्चना की। तमाम भक्तों ने घरों में की पूजा

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अनेक भक्तों ने रविवार को घरों में पूजन किया। नगरपालिका परिषद खलीलाबाद के रामनगर मोहल्ला में शंकर प्रसाद मिश्रा, बरदहिया में अखिलेश सिंह, भुजैनी में सीमा यादव व मांडवी त्रिपाठी ने घर में पूजा-अर्चना की। इन लोगों ने बताया कि कोरोना संकट काल के चलते इस बार भी उन लोगों ने घर पर पूजा की। सोमवार को भी घर पर जल चढ़ाएंगे। तामेश्वरनाथ धाम में नहीं लगा मेला

तामेश्वरनाथ धाम परिसर में इस बार मेला न लगने से सन्नाटा पसरा है। झूला, चर्खी, वैरायटी शो सहित अन्य मनोरंजन के साधन नहीं लगे हैं। यहां पर रविवार को पूजा, पाठ की सामग्री, प्रसाद, धार्मिक पुस्तकें, लौह व लकड़ी के सामान, मिष्ठान, गट्टा, खुरमा, वस्त्र व सुहाग के सामग्री की खरीदारी करने को दुकान पर लोग जुटे रहे।

chat bot
आपका साथी