शौचालयों का 21.36 लाख हड़प गए प्रधान व सचिव

पौली ब्लाक के ग्राम पंचायत-गौवापार के प्रधान व सचिव शौचालय का 21.36 लाख रुपया हड़प गए। इस पर डीएम ने प्रधान श्रीमती जरीना खातून को 15 दिन में जबकि डीपीआरओ ने सचिव कमलेश त्रिपाठी को सात दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Oct 2019 11:19 PM (IST) Updated:Wed, 23 Oct 2019 11:19 PM (IST)
शौचालयों का 21.36 लाख हड़प गए प्रधान व सचिव
शौचालयों का 21.36 लाख हड़प गए प्रधान व सचिव

संतकबीर नगर: पौली ब्लाक के ग्राम पंचायत-गौवापार के प्रधान व सचिव शौचालय का 21.36 लाख रुपया हड़प गए। इस पर डीएम ने प्रधान श्रीमती जरीना खातून को 15 दिन में जबकि डीपीआरओ ने सचिव कमलेश त्रिपाठी को सात दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर इनसे हड़पी गई धनराशि की वसूली होगी और मुकदमा भी दर्ज हो सकता है। इस ग्राम पंचायत में चार सितंबर 2019 को जांच हुई थी। जांच में पाया कि स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण)के तहत वित्तीय सत्र 2014-15 से 2018-19 तक कुल 571 शौचालय बनाने के लिए 68 लाख 52 हजार रुपये दिए गए थे। प्रधान ने 537 लाभाíथयों की सूची दी गई थी। इसके तुलना में 91 शौचालयों की धनराशि लाभाíथयों के खाते में भेजी गई। शेष 446 शौचालयों की धनराशि प्रधान व सचिव ने निकाल लिया। इससे 413 शौचालय बनाए गए, इसमें 57 अपूर्ण व 80 बना ही नहीं। चार अपात्र लाभाíथयों को दो बार शौचालय की राशि दी गई है। 178 शौचालयों का 21 लाख 36 हजार रुपया हड़प लिया गया। डीएम रवीश गुप्त ने कहा कि वित्तीय अनियमितता कदापि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

chat bot
आपका साथी