जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अब तक बिके 15 पर्चे

संतकबीर नगर कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कोर्ट में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अब तक 15 पर्चे बिके

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 10:47 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 10:47 PM (IST)
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अब तक बिके 15 पर्चे
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अब तक बिके 15 पर्चे

संतकबीर नगर: कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कोर्ट में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अब तक 15 पर्चे बिके हैं। भाजपा व सपा के घोषित दावेदारों ने पर्चा खरीद लिया है। इसके अलावा चार अन्य निर्दल दावेदार भी पर्चा खरीदकर चुनाव मैदान में उतर गए हैं, इससे हलचल तेज हो गई है।

19 जून को वार्ड नंबर 20 के जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र कुमार यादव ने दो सेट, 21 जून को वार्ड नंबर 14 के जिला पंचायत सदस्य विश्वकेतु यादव ने दो सेट तथा वार्ड नंबर आठ के जिला पंचायत सदस्य व भाजपा द्वारा घोषित जिला पंचायत अध्यक्ष पद के दावेदार कृष्ण कुमार चौरसिया ने दो सेट पर्चा खरीदा था।

22 जून को वार्ड नंबर 19 के जिला पंचायत सदस्य व सपा द्वारा घोषित जिला पंचायत अध्यक्ष पद के दावेदार बलिराम यादव ने तीन सेट, वार्ड नंबर छह की जिला पंचायत सदस्य सना परवीन ने तीन सेट तथा वार्ड नंबर एक की जिला पंचायत सदस्य सुशीला देवी ने तीन सेट पर्चा खरीदा है।

--

भाजपा ने कृष्ण कुमार को बनाया जिपंअ का उम्मीदवार

संतकबीर नगर : जिला पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने सोमवार को देर शाम कृष्ण कुमार चौरसिया को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया।

पार्टी के जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देश पर कृष्ण कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है। संगठन के सभी लोग पार्टी के प्रत्याशी की जीत के लिए लगे हैं। 30 जिला पंचायत सदस्यों में से अधिकतर लोगों ने पार्टी को जीत दिलाने का आश्वासन दिया है। सभी से संपर्क साधा जा रहा है। सांसद, विधायक के साथ ही पूरा संगठन प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने में जुटा है। कृष्ण कुमार वार्ड नंबर आठ से निर्वाचित सदस्य हैं।

chat bot
आपका साथी