पति-पत्नी व बेटे समेत 11 कोरोना पॉजिटिव मिले

शुक्रवार को 711 स्वाब के सैंपल की रिपोर्ट आई। इसमें 700 निगेटिव वहीं पति-पत्नी व बेटे समेत 11 कोरोना पॉजिटिव मरीज निकले हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 06:52 PM (IST) Updated:Fri, 10 Jul 2020 09:50 PM (IST)
पति-पत्नी व बेटे समेत 11 कोरोना पॉजिटिव मिले
पति-पत्नी व बेटे समेत 11 कोरोना पॉजिटिव मिले

संत कबीरनगर : शुक्रवार को 711 स्वाब के सैंपल की रिपोर्ट आई। इसमें 700 निगेटिव वहीं पति-पत्नी व बेटे समेत 11 कोरोना पॉजिटिव मरीज निकले हैं। पोर्टल में जिले के 13 पॉजिटिव मरीजों का नाम दर्शाया गया था। दूरभाष पर संपर्क करने पर भदोही व गोरखपुर जिले के एक-एक कुल दो पॉजिटिव मरीज निकले। वहीं छह पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंचे। कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब 342 हो गई है।

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मोहन झा ने बताया कि पोर्टल में जनपद के बघौली ब्लाक में 11 व पौली ब्लाक में एक सहित कुल 13 पॉजिटिव मरीज का नाम गलती से संत कबीरनगर जिले में दर्शाया गया था। दूरभाष पर संपर्क करने पर पता चला कि पोर्टल में दर्शाये गये इस जिले के पौली ब्लाक का पॉजिटिव मरीज इस जिले का नहीं अपितु गोरखपुर जनपद के पाली ब्लाक का निवासी है। वहीं एक अन्य पॉजिटिव मरीज भी भदोही जिले का निवासी निकला। इसलिए पॉजिटिव मरीजों की संख्या घटाकर 11 कर दी गई। इसमें बघौली ब्लाक के तरकुलवा गांव की 32 वर्षीय महिला, बखिरा पश्चिम का 21 वर्षीय युवक, महला गांव की 57 वर्षीय महिला, हटवा गांव का 24 वर्षीय युवक, बखिरा गांव का 17 वर्षीय युवक, 46 वर्षीय पति व इनकी 38 वर्षीय पत्नी, इनका 20 वर्षीय बेटा, 22 वर्षीय भाई व इनके 35 वर्षीय बड़े भाई तथा 35 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव युवक शामिल हैं। इन सभी 11 पॉजिटिव मरीजों को सेंट थामस इंटर कालेज-खलीलाबाद के कोरोना एल वन वार्ड में भर्ती कर दिया गया। शुक्रवार को बघौली ब्लाक के परसा झकरिया गांव के 43 वर्षीय पुरूष, बेलहरकलां ब्लाक के सोनौरा गुमानराय गांव की 65 वर्षीय महिला, बरडांड़ गांव के 29 वर्षीय युवक, 30 वर्षीय युवक, 16 वर्षीय बालक व 30 वर्षीय युवक समेत छह पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे। अब तक 13,268 स्वाब के सैंपल की जांच कराई गई है। इसमें 10,975 निगेटिव और 342 लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। अब तक सात लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है, जबकि कोरोना वार्ड में भर्ती रहे 228 पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंच चुके हैं। वहीं 107 पॉजिटिव मरीजों का कोरोना वार्ड में उपचार चल रहा है।

chat bot
आपका साथी