खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ रही महिलाओं की भीड़

करवा चौथ का त्योहार करीब है। इस बार के करवा चौथ को खास बनाने के लिए महिलाओं ने तैयारियां शुरू कर दी है। बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 07:49 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 03:25 AM (IST)
खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ रही महिलाओं की भीड़
खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ रही महिलाओं की भीड़

सम्भल, जेएनएन: करवा चौथ का त्योहार करीब है। इस बार के करवा चौथ को खास बनाने के लिए महिलाओं ने तैयारियां शुरू कर दी है। बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी है। कुछ महिलाएं रंग-बिरंगी चूड़ियों की खरीदारी में लगी हैं तो कुछ मेहंदी लगाने के लिए पति के पसंदीदा डिजाइन ढूंढ रही हैं। पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखने के अलावा करवाचौथ वक्त के साथ ही मॉडर्न व खूबसूरत हो गया है।

महिलाओं का प्रिय त्योहार करवा चौथ चार नवंबर को है, जिसको लेकर महिलाएं लगभग एक माह से तैयारियां शुरू कर देती हैं। इस बार भी महिलाओं ने खुद का सजने संवरने के लिए बाजारों में खरीदारी शुरू कर दी है। बाजारों में रौनक दिख रही है। महिलाओं की पसंद और चलन को देखते हुए चूड़ी, कास्मेटिक दुकानदारों के साथ सर्राफ ने भी फैशन को वरीयता दी है। बाजार में पायल एवं बिछुए महिलाओं की खासी पसंद बने हुए हैं।

---

हमने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। नई डिजाइन के आभूषणों की मांग बढ़ी है। इस बार आगरा और मुंबई के साथ बैंकॉक की बनी पायलों एवं बिछुओं की खरीदारी सबसे ज्यादा हो रही है। अभी पर्व के कई दिन हैं। इसलिए आभूषणों की बिक्री बढ़ने की भी उम्मीद है।

नितिन अग्रवाल, सर्राफ

---

करवा चौथ पर चूड़ियों की दुकानों पर भी महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। महिलाओं को लुभाने के लिए विभिन्न सुंदर-सुंदर डिजाइनों की चूड़ियां है, लेकिन जयपुरी, जरकीन, बेलवेट के साथ लटकन वाली चूड़ियों की मांग ज्यादा है।

शफीक अहमद, चूड़ी विक्रेता

---

करवा चौथ महिलाओं के संजने संवरने का त्योहार है और साड़ियों की बिक्री होती है। महिलाओं द्वारा दुकान में मौजूद जरीदार, कढ़ाई व सिफॉन वाली साड़ियों को काफी पसंद किया जा रहा है। नवविवाहित महिलाओं की ओर से लहंगों और भारी वर्क वाली साड़ियों की मांग आ रही है।

मोहित डुडेजा, साड़ी विक्रेता

---

करवा चौथ पर श्रृंगार के साथ मेहंदी आदि सामान की बिक्री होती है। इसको ध्यान में रखते हुए विशेष प्रकार की मेहंदी कोन के साथ अन्य फैंसी बिदियां आदि विभिन्न प्रकार के श्रृंगार के सभी फैंसी आइटम को रखा गया है, जो महिलाओं को खूब भा रही है।

पंकज मिश्रा, कास्मेटिक विक्रेता

chat bot
आपका साथी