नारी के साथ भेदभाव किया जाए बंद

चन्दौसी (सम्भल) उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एनकेबीएमजी कालेज में महिला सशक्तिकरण पास्को एक्ट विषय पर ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 12:30 AM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 12:30 AM (IST)
नारी के साथ भेदभाव किया जाए बंद
नारी के साथ भेदभाव किया जाए बंद

चन्दौसी (सम्भल) : उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एनकेबीएमजी कालेज में महिला सशक्तिकरण, पास्को एक्ट विषय पर ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार का प्रारंभ महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. अर्चना कुमारी द्वारा किया गया।

वेबिनार में मुख्य वक्ता अंग्रेजी विभाग प्रभारी असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रीति चौधरी ने पास्को एक्ट के तहत 2 से लेकर 22 तक की धाराओं, सजा के प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के तरीके, मानसिक शारीरिक संजल प्रदान करने के बारे में भी पूर्ण जानकारी दी। इस दौरान डॉ. अलका अग्रवाल, डॉ. सुनीता उपाध्याय, कविता महाली, डॉ. अलका ठाकुर, हेमलता भारती, अमनदीप कौर, आरती ओक्षा आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। उधर, संस्कृत विभाग में लैंगिक भेदभाव विषय पर भी ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया जिसमें संस्कृत विभाग प्रभारी एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संगीता गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा संचालित मिशन शक्ति कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण की ओर उठाया गया एक ठोस कदम है। डॉ. संगीता गोयल ने कहा कि आज के तथाकथित शिक्षित समाज में नारी के साथ तरह तरह का भेदभाव किया जा रहा है। सबका कर्तव्य है कि बचपन से ही परिवार में लड़की को बराबरी का प्यार और सम्मान दें तो वह सशक्त बनेगी व आगे बढ़ेगी। इस दौरान डॉ. रीता सिंह, मीनाक्षी सागर, अंजु ठाकुर, वीनेश शर्मा, डॉ. सुनीता उपाध्याय आदि मौजूद रही।

chat bot
आपका साथी