महिलाएं पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चलें

चन्दौसी तहसील क्षेत्र के गांव बिचेटा काजी स्थित माया देवी सीता राम डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय से

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 12:10 AM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 12:10 AM (IST)
महिलाएं पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चलें
महिलाएं पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चलें

चन्दौसी: तहसील क्षेत्र के गांव बिचेटा काजी स्थित माया देवी सीता राम डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना का चल रहा सात दिवसीय शिविर गुरुवार को भी जारी रहा। शिविर के तीसरे दिवस का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित करके प्रबंधक नीलेश यादव, डॉ. अनामिका यादव किया। स्वयं-सेविकाओं ने सरस्वती वंदना व लक्ष्य गीता सुनाया।

शिविर के प्रथम सत्र में महिला सशक्तिकरण विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में अलका धीमान ने बताया कि समाज को प्रगतिशील बनाए रखने के लिए महिलाओं का समाज में पुरुष से कंधे से कंधा मिलाकर चलना जरूरी है। महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाएं सुचारू रूप से चल रही है। उन योजनाओं का महिलाएं लाभ ले। संगोष्ठी के बाद छात्राओं ने काजीवाला गांव में रैली निकलकर महिलाओं को जागरूक किया। शिविर के दूसरे सत्र में ग्रामीणों व कृषकों को जैविक कृषि के प्रति जागरूक करने के लिए छात्रों ने रैली निकाली। इस दौरान अभिषेक यादव, गीता रानी, डॉ. नीलम, डॉ. अनूप कुमार, डॉ. अलेक्षेन्द्र, रामविवेक यादव, सतेन्द्र यादव, रमाकान्त शर्मा, श्रीनिवास यादव, विपिन कुमार, अनीता यादव आदि मौजूद रही। उधर नगर के हनुमानगढ़ी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में एसएम कालेज राष्ट्रीय सेवा योजना का चल रहा सात दिवसीय शिविर भी जारी रहा। गुरुवार को शिविर के तीसरे दिन को स्वच्छता जागरूकता दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम अधिकारी मीनाक्षी सागर व शालिनी शर्मा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित करके शुभारंभ किया। बालिकाओं ने स्कूल परिसर में श्रमदान करके स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। शालिनी शर्मा ने स्वयं सेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज की बालिका ही कल की गृहणी है और उसे अपने घर बाहर की साफ सफाई का ध्यान रखने की आवश्यकता है। इस दौरान महेश सिंह व सुरेश यादव का सहयोग रहा।

chat bot
आपका साथी